अयोध्या : बीकापुर भीषण गर्मी से जहां एक ओर लोगों का हाल बेहाल है वहीं दूसरी और नगर पंचायत में पेयजल संकट गहराता – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या : बीकापुर भीषण गर्मी से जहां एक ओर लोगों का हाल बेहाल है वहीं दूसरी और नगर पंचायत में पेयजल संकट गहराता

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
अयोध्या : (फूल चंद्र – ब्यूरो रिपोर्ट )


अयोध्या : बीकापुर भीषण गर्मी से जहां एक ओर लोगों का हाल बेहाल है वहीं दूसरी और नगर पंचायत में पेयजल संकट गहराता

बीकापुर भीषण गर्मी से जहां एक ओर लोगों का हाल बेहाल है वहीं दूसरी और नगर पंचायत में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर पंचायत महकमे के दावे चाहे कुछ भी हो मगर जमीनी हकीकत लोगों को खासी परेशानी में डाल रही है। बीते 3 दिनों में तापमान चढ़ने के साथ साथ भीषण गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। ऐसे में एक बूंद पानी लोगों के लिए कितना मायने रखती है सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं। कहने को तो नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों खर्च करने के बाद भले ही 11 आरो टैंक लगाकर शीतल पेय जल के लंबे-लंबे लंबे-लंबे दावे किए जा रहे हैं मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। लोग प्यास बुझाने की आस में आती तो है मगर उनको पानी के बजाय मिलती है निराशा। जी हां। शो पीस बने यह आरो टैंक ना केवल लोगों को चिड़ा रहे हैं बल्कि नगर पंचायत के झूठे दावों की पोल भी खोल रहे हैं। अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा की माने तो नगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था चाक-चौबंद है मगर मौके की तैयारी नगर पंचायत को झूठा साबित कर रही है। यह हाल तब है जब भीषण गर्मी के दौर में लोगों को गला तर करने के लिए खाने से ज्यादा पानी की आवश्यकता है। फिलहाल नगर पंचायत के खेल कोई नए नहीं हैं भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी नगर पंचायत में आरो मशीनों का दगा देना कोई नई बात नहीं है। अब आम आदमी नगर पंचायत के इस खेले को देखकर खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!