मैनपुरी : कुसमरा। नगर के यादव नगर निवासी एक किशोरी ने बीती रात्रि अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी : कुसमरा। नगर के यादव नगर निवासी एक किशोरी ने बीती रात्रि अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
मैनपुरी : (सुजाउददीन – ब्यूरो रिपोर्ट )


मैनपुरी : कुसमरा। नगर के यादव नगर निवासी एक किशोरी ने बीती रात्रि अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

कुसमरा। नगर के यादव नगर निवासी एक किशोरी ने बीती रात्रि अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजाबाया। मृतका के भाई ने अपने बुआ-फूफा व उनके लड़के के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। यादव नगर निवासी हर्ष कुमार पुत्र स्व० अशोक कुमार ने चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि उनके माता-पिता की दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। तत्पश्चात परिवार में एक बहन व दो भाई बचे थे। माता-पिता की मौत के बाद मेरी बुआ मिथलेश देवी, फूफा कमलेश कुमार व उनके लड़के विमल उर्फ धर्मेंद्र व राहुल ने आना-जाना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरी बहन तान्या को बहला-फुसलाकर व शादी का झांसा देकर जेवरात व पांच लाख रूपये की नगदी ले ली। इसके अलाबा मकान व प्लॉट के रजिस्ट्री के कागज भी ले लिये। जब मैंने अपनी बहन की शादी की बात शुरू की तो उक्त लोग पैसों व प्लॉट की मांग करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर उन लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर मेरी बहन तान्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!