लखीमपुर खीरी : खीरी की बर्बरता पर कहा अखिलेश रामायण साक्षी है और महाभारत गवाह नहीं किया जाएगा माफ – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

लखीमपुर खीरी : खीरी की बर्बरता पर कहा अखिलेश रामायण साक्षी है और महाभारत गवाह नहीं किया जाएगा माफ

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा -दैनिक हिंदी समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
लखीमपुर खीरी : ( अमरेंदर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट )


लखीमपुर खीरी : खीरी की बर्बरता पर कहा अखिलेश रामायण साक्षी है और महाभारत गवाह नहीं किया जाएगा माफ

जनपद लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक के गेट पर सपा प्रत्याशी रीतू सिंह और अनीता यादव से हुई अभद्रता में सपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। सपा नेताओं का कहना है कि अखिलेश यादव ने कहा है कि दोनों महिलाओं को पार्टी न्याय दिलाएगी।अखिलेश यादव ने तुरंत इस घटना को लेकर डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से वार्ता की और उसी के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है।अखिलेश यादव ने ट्वीट किया : पहले हाथरस की बेटी और अब खीरी की बहन के साथ हुआ अभद्रता जनता सब कुछ देख रही है।रामायण साक्षी रही है और महाभारत गवाह है, जो नारी का अपमान करते हैं, उनको इस देश के लोगों ने कभी माफ़ नहीं किया और न कभी करेंगे।भाजपा की सत्ता की भूख आसुरी है।प्रत्याशी को बुलाया लखनऊ :पसगवां कांड की जानकारी पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशी रीतू सिंह व प्रस्तावक अनीता को लखनऊ बुलाया।शुक्रवार को एमएलसी शशांक यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक सुनील लाला,विनय तिवारी,पूर्व उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह, अजय सिंह की अगुवाई में दोनों महिलाएं लखनऊ पहुंची और अखिलेश यादव से मुलाकात की। क्रांति कुमार सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी उनको न्याय दिलाएगी। दोनों महिलाएं उनकी बहनें हैं। उनके लिए वह संघर्ष करेंगे। अखिलेश यादव ने तुरंत इस घटना को लेकर डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से बात की और पूरे मामले में कठोर कार्रवाई करने की बात भी कही। एमएलसी शशांक यादव ने बताया कि अखिलेश यादव ने पसगवां प्रकरण को गंभीरता से लिया है। 11 जुलाई को भाजपा की मनमानी के विरुद्ध सपा पूरे प्रदेश में ज्ञापन देगी।प्रतिनिधि मंडल के साथ दोनों महिलाओं के पति,सपा नेता अली शाहबाज, डॉ जुबेर, पूर्व मंत्री आरए उस्मानी और दिलीप यादव समेत कई ने सपा नेता मौजूद रहे।दर्ज हुए दोनों महिलाओं के बयान !पुलिस ने रीतू सिंह की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन मुकदमे में कई अज्ञात लोग भी हैं।एसपी खीरी विजय ढुल ने बताया कि शुक्रवार को दोनों महिलाएं लखनऊ गईं हुई थी।लखनऊ से लौटकर शुक्रवार की शाम पुलिस उनके पहले 161 के बयान कराएगी और फिर दोनों महिलाओं के बयान कोर्ट में होंगे।अगर महिलाएं अपने बयान में किसी का नाम घटाती या बढ़ाती हैं तो उसका नाम मुकदमे में बढ़ या घट जाएगा।पुलिस आगे की कार्रवाई महिला के बयानों के आधार पर करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!