आगामी पांच दिन हल्की बारिश की संभावना, मौसम रहेगा सुहाना। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

आगामी पांच दिन हल्की बारिश की संभावना, मौसम रहेगा सुहाना।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा( दैनिक हिंदी समाचार पत्र) ( सम्पादक मुकेश भारती – संपर्क सूत्र : 9161507983)
सिद्धार्थ नगर: ( मुकेश गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट)


आगामी पांच दिन हल्की बारिश की संभावना, मौसम रहेगा सुहाना।कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के मौसम विशेषज्ञ ने जारी की एडवाइजरी।
सिद्धार्थ नगर (डुमरियागंज) मुकेशगौतम* आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने मौसम विभाग नई दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार मौसम एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि आगामी 5 दिनों में तक हल्की बारिश की आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव बदली और बारिश का मौसम बना रहेगा। आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। पूर्वा हवा 07 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है। 2 और 3 तारीख को हवा की गति तेज रफ्तार से 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है। हवा में अधिकतम आद्रता 90 प्रतिशत तक रहने की संभावना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!