फतेहपुर पुलिस की मदद पंजाब में सकुशल बरामद हुआ बालक – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फतेहपुर पुलिस की मदद पंजाब में सकुशल बरामद हुआ बालक

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा( दैनिक हिंदी समाचार पत्र) ( सम्पादक मुकेश भारती – संपर्क सूत्र : 9161507983)
फतेहपुर : (सुशील कुमार गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट)


                                            फतेहपुर पुलिस की मदद पंजाब में सकुशल बरामद हुआ बालक

फतेहपुर पुलिस की मदद पंजाब में सकुशल बरामद हुआ बालक – खागा कोतवाली के शिकारपुर गांव निवासी युवक ने किया था अपहरण खागा ( फतेहपुर ): फतेहपुर पुलिस की मदद से पंजाब में एक छह वर्षीय बालक को स्थानीय पुलिस फोर्स ने सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी युवक खागा कोतवाली के शिकारपुर गांव का रहने वाला है। उसके चंगुल से अपह्रत बालक को पंजाब पुलिस ने बरामद कर लिया। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने फतेहपुर पुलिस की सराहना की है। शिकारपुर मजरे कस्बासोहन गांव का रहने वाला विजय उर्फ आकाश लुधियाना जिले के मेहरबान कस्बा में एक अचार विक्रेता के यहां नौकरी करता था। बीते 29 जुलाई को विजय ने विक्रेता परमजीत सिंह के छह वर्षीय पुत्र अमनदीप को चार लाख रूपये फिरौती के लिए अगवा कर लिया। पिता ने इसके बारे में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बच्चे के साथ अनहोनी की आशंका पर पंजाब पुलिस ने तेजी दिखाते हुए जांच शुरू की। आरोपी युवक का कनेक्शन फतेहपुर जनपद से निकलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह से पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने संपर्क साधा। खागा कोतवाली प्रभारी संतोष शर्मा को एसपी ने मामले में जरूरी मदद करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ आरोपी युवक के घर पर दबिश दी। वहां पर उसके माता-पिता व पत्नी से काफी देर तक पूछताछ की गई। इसी दौरान जानकारी हुई कि आरोपी ने अपनी पत्नी से सुबह बातचीत की है। मोबाइल नंबर लेते हुए खागा कोतवाली पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगवाया। आरोपी युवक छह वर्षीय बच्चे को लेकर जिस जंगल में छिपा था, उसकी लोकेशन जानने के बाद पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी खागा ने बताया कि पंजाब पुलिस ने शनिवार दोपहर बच्चे को आरोपी के पास से सकुशल बरामद कर लिया। बताया कि इस मामले में मामूली चूक भी अपह्रत बच्चे के लिए घातक साबित हो सकती थी।


सुशील कुमार गौतम के साथ जितेंद्र कुमार मौर्य
फतेहपुर ब्योरो चीफ
उत्तर प्रदेश

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!