नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुल्तानपुर अन्तर्जनपदीय असलहा तस्करों को पुलिस ने दबोचा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

सुल्तानपुर अन्तर्जनपदीय असलहा तस्करों को पुलिस ने दबोचा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
सुल्तानपुर : (सूरज राव – ब्यूरो रिपोर्ट  )


                                           सुल्तानपुर अन्तर्जनपदीय असलहा तस्करों को पुलिस ने दबोचा

 

अन्तर्जनपदीय असलहा तस्करों को पुलिस ने दबोचा सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र लंभुआ में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ सतीश चंद्र शुक्ला के निर्देशन व थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अवैध शस्त्र तस्करों के सम्बन्ध में ग्राम जैतपुर भिटार से बरुआ दक्षिण तिराहे के पास अर्द्धनिर्मित मकान से अभियुक्तों 1. वीरु सरोज पुत्र शिवप्रसाद सरोज 2. मो0 आरिफ उर्फ डब्लू पुत्र अलाउद्दीन नि0गण सैतापुर सराय थाना लम्भुआ सुलतानपुर 3.जयसिंह पुत्र रामहित गौतम नि0 सोनबरसा थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर मय एक-एक अदद नाजायज तमन्चा मय कारतूस के दौराने पुलिस मुठभेड़ में दिनांक 04.08.2021 को गिरफ्तारी की गयी । पूछताछ से अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार किया गया कि हम लोगो का अन्तर्जनपदीय अवैध शस्त्रों के सप्लाई का गैंग है, हम लोग फेसबुक व व्हाट्सप के माध्यम से असलहों की बिक्री करते है, मेरे गैंग मे प्रतापगढ़ आदि जनपदों के लोग सम्मिलित है । प्रतापगढ़ के कुछ असलहा तस्कर आज रात्रि मे इस अर्ध्दनिर्मित मकान मे आये थे हम लोग असलहो की जांच परख कर ही रहे थे कि अचानक पुलिस आ गयी व मेरे सदस्य देख लिये पुलिस के ललकारने पर हम लोग अपने आप को गिरफ्तारी से बचाने हेतु जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिये। मेरे अन्य तीन सदस्य जिनके पास काफी मात्रा मे अवैध शस्त्र व कारतूस थे जो अन्धेरे का लाभ लेकर भागने मे सफल रहे । अभियुक्तों के पास से निम्न शस्त्र कारसूत बरामद हुए । पुलिस पर जानलेवा फायरिंग के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 381/2021 धारा 307 भादवि बनाम वीरु सरोज आदि 06 नफर पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त वीरु सरोज के पास से एक अदद तमंचा मय एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ व अभियुक्त मो0 आरिफ उर्फ डब्लू के पास से एक अदद तमंचा मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ व अभियुक्त जयसिंह के पास से एक अदद तमंचा 12 बोर बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध मे क्रमशः मु0अ0सं0 382/2021, 383/2021, 384/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । नाम पता गिरफ्तार अपराधी 1. वीरु सरोज पुत्र शिवप्रसाद सरोज नि0 सैतापुर सराय थाना लम्भुआ सुलतानपुर 2.मो0 आरिफ उर्फ डब्लू पुत्र अलाउद्दीन नि0 सैतापुर सराय थाना लम्भुआ सुलतानपुर 3.जयसिंह पुत्र रामहित गौतम नि0 सोनबरसा थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर गिरफ्तारी का स्थान – जैतपुर भिटार से बरुआ दक्षिणी तिराहे के पास अर्द्धनिर्मित भवन बहद ग्राम जैतपुर भिटार बरामदगी कुल तीन अदद नाजायज तमन्चा व एक जिंदा व एक खोखा कारतूस (एक अदद तमंचा मय एक खोखा कारतूस 315 बोर , एक अदद तमंचा मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर , एक अदद तमंचा 12 बोर )आपराधिक इतिहास 1.अभियुक्त वीरु सरोज पुत्र शिवप्रसाद सरोज नि0 सैतापुर सराय थाना लम्भुआ सुलतानपुर मु0अ0सं0 381/2021 धारा 307 भादविमु0अ0सं0 382/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मु0अ0सं0 33/2021 धारा 307 भादवि 2. अभियुक्त मो0 आरिफ उर्फ डब्लू पुत्र अलाउद्दीन नि0 सैतापुर सराय थाना लम्भुआ सुलतानपुर मु0अ0सं0 383/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मु0अ0सं0 381/2021 धारा 307 भादवि मु0अ0सं0 155/2020 धारा 188/269/352/354/506 भादवि 3.अभियुक्त जयसिंह पुत्र रामहित गौतम नि0 सोनबरसा थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर मु0अ0सं0 384/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मु0अ0सं0 381/2021 धारा 307 भादवि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!