नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फतेहपुर बुन्देलखण्ड राज्य आन्दोलन के जनक स्व शंकर लाल महरोत्रा को भी नमन कर , भारत माता की जयकारे लगाए – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फतेहपुर बुन्देलखण्ड राज्य आन्दोलन के जनक स्व शंकर लाल महरोत्रा को भी नमन कर , भारत माता की जयकारे लगाए

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
फतेहपुर : ( सुशील कुमार गौतम ब्यूरो रिपोर्ट )



फतेहपुर बुन्देलखण्ड राज्य आन्दोलन के जनक स्व शंकर लाल महरोत्रा को भी नमन कर , भारत माता की जयकारे लगाए 
क्रांति दिवस पर बुंदेलों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे 21वीं बार खून से खत बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्य बनाए जाने का आग्रह किया फतेहपुर खागा अगस्त क्रांति दिवस व काकोरी काण्ड दिवस के अवसर पर रिकार्ड़ 21वी बार बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति ने अमर शहीद दरियाव सिंह स्मारक गढ़ी खागा में बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष इं प्रवीण पाण्डेय ने अमर शहीद दरियाव सिंह व बुन्देलखण्ड राज्य आन्दोलन के जनक स्व शंकर लाल महरोत्रा को भी नमन कर , भारत माता की जयकारे लगाए l बुंदेले अपने खून से खत लिख एवं पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग किया ताकि बक्सवाहा जंगल समेत बुंदेलखंड के सभी जंगल, नदियों, पहाड़ व ऐतिहासिक धरोहरों को बचाया जा सके। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि आज का दिन अंग्रेजों के खिलाफ चले लंबे संघर्ष का बड़ा ऐतिहासिक दिन है। आज महात्मा गांधी ने 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था और काकोरी में क्रांतिकारियों ने सरकारी खजाना लूटकर अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था। हम भी बुंदेलखंड को गरीबी, पलायन व पिछड़ेपन से आजादी दिलाना चाहते हैं। संकट में फंसे यहां के जंगल, नदी, पहाड़ व ऐतिहासिक धरोहरों को बचाना चाहते हैं लेकिन अहिंसात्मक आंदोलन के रास्ते से। अगर हम ऐसा नहीं कर पाए तो इस सदी के सबसे बड़े गुनहगार बन जाएंगे और भावी पीढ़ी हमें क्षमा नहीं करेगी लेकिन बगैर बुंदेलखंड राज्य बने यह संभव नहीं है। प्रधानमंत्री से 2014 में झांसी की एक जनसभा में बुंदेलखंड राज्य बनाने का अपना वादा जल्दी से जल्दी पूरा करने की मांग की। बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय संयोजक महोबा के आल्हा चौक में राज्य निर्माण के लिए 635 दिन अनशन भी कर चुके हैं l खून से खत लिखो अभियान के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय , देव व्रत त्रिपाठी , रिशु केसरवानी , सुशील अवस्थी , ओमी मिश्रा , धीरेन्द्र सिंह , पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा संतोष केसरवानी , सभासद सूरज सिंह , मोदी फॉर पीएम के जिला अध्यक्ष अवधेश मिश्रा , जनार्दन त्रिपाठी आदि रहे l


सुशील कुमार गौतम के साथ जितेंद्र कुमार मौर्य
फतेहपुर ब्योरो चीफ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!