नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भटनी मंदिर में शादी के बाद पति को छोड़कर नई नवेली दुल्हन फरार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भटनी मंदिर में शादी के बाद पति को छोड़कर नई नवेली दुल्हन फरार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
भटनी : ( हरिओम कुमार गुप्ता – ब्यूरो रिपोर्ट )


                     भटनी मंदिर में शादी के बाद पति को छोड़कर नई नवेली दुल्हन फरार

मंदिर में शादी के बाद पति को छोड़कर नई नवेली दुल्हन फरार स्थानीय नगर में एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। यहां छोटी गण्डक नदी तट पर स्थित जंगली जलपा माता मन्दिर भटनी मे एक विवाह सम्पन्न हुआ। मंदिर से विदाई के बाद पति पत्नी कार मे बैठ कर जाने लगे। इसी बीच फिल्मी स्टाईल में पत्नी ने कार में पति को छोडकर फरार हो गई और बेचारा दुल्हा पत्नी का इन्तजार सड़क पर करता रहा। बताया गया है कि वैवाहिक कार्यक्रम के लिए नगर के जंगली जलपा माता मन्दिर परिसर मे वर व वधु पक्ष सोमवार को आए। दुल्हा पक्ष खुखुंदू से मन्दिर मे पहले ही आ गया। थोड़ी देर बाद ही दुल्हन पक्ष भी आ गये और हिन्दू रीति रिवाज के शादी के सारे रस्म पुरा हुआ। लडकी पक्ष ने बरातियों की खातिरदारी किया। इसके बाद विदाई की रस्म पुरी हुई और दुल्हा दुल्हन कार मे बैठकर जाने लगे। दुल्हा दुल्हन की कार जब बाजार के गांधी चौक आई तो दुल्हन फिल्मी अन्दाज मे कार रुकवाई और बाहर निकल गयी। जब तक बराती व घराती कुछ समझ पाते तब तक वह बाजार से गायब हो गयी। इस घटना से घराती व बराती दोनों शकते मे आ गए। बिना दुल्हन के ही दुल्हा और बारातियों को घर वापस आना पड़ा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!