नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवरिया महाकाल का दर्शन कर लौट रहे एकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो दोस्त घायल – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

देवरिया महाकाल का दर्शन कर लौट रहे एकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो दोस्त घायल

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
देवरिया : (जसवंत प्रसाद ब्यूरो रिपोर्ट )


                देवरिया महाकाल का दर्शन कर लौट रहे एकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो दोस्त घायल
महाकाल का दर्शन कर लौट रहे एकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो दोस्त घायल भाटपार रानी नगर वार्ड दो हनुमानगढ़ी निवासी व्यास पटेल और अवधेश पटेल का गुजरात के सूरत शहर में कारोबार है। व्यास पटेल का एकलौता पुत्र अनिकेत पटेल (18), अवधेश पटेल का पुत्र अभिषेक पटेल (20) तथा सोहनपार वार्ड निवासी सिपाही लाल का 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन सूरत से उज्जैन महाकाल दर्शन करने गए थे।वापस लौटते समय रविवार को इंदौर के पास उनकी कार की एक डीसीएम से टक्कर हो गई। जिससे अनिकेत पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अभिषेक और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इंदौर अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया है कि अनिकेत का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन इंदौर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!