अयोध्या स्टाम्प विक्रेता का पैसों से भरा झोला ग़ायब
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
अयोध्या : (अंकित चौधरी – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनाँक 20 /08 2021 दिन शुक्रवार
अयोध्या स्टाम्प विक्रेता का पैसों से भरा झोला ग़ायब
स्टाम्प विक्रेता का पैसों से भरा झोला ग़ायब सोहावल अयोध्या सोहावल बैनामा दफ़्तर में वर्षों से स्टाम्प बिक्री का कार्य कर रहे लियाक़त अली नामक बुजुर्ग व्यक्ति की मोटरसाइकिल से छः लाख रुपयों से भरा झोला फ़ैजाबाद शहर के आरके बीके पेट्रोल पम्प से लेकर जुबैरगंज पशु बाजार के बीच में कहीं गिर गया। जिससे वह बदहवाश हो उठे। बैनामा लेखक कन्हैया बक्श सिंह ने बताया कि कल बुधवार की सुबह 10 बजे के लगभग लियाक़त अली उक्त पैसा सरकारी ख़जाने में जमा करने के उद्देश्य से एक झोले में रखकर मोटरसाइकिल के पीछे एक रस्सी से बांधकर सोहावल आ रहे थे कि झोला रास्ते में कहीं सरक गया। मक़सूमगंज चौराहे पर पहुँचने पर जब उन्होंने पीछे झोला देखा तो वो ग़ायब था। जिससे वे सन्न रह गये। लियाक़त ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिसकर्मियों सहित रजिस्ट्री दफ़्तर आकर अपने साथियों को बताई तथा पैसा सहित झोला लौटाने वाले को 21 हज़ार इनाम देने की घोषणा की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
