किसान दिवस के रूप में सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किसानों की मांगो को लेकर किया जाएगा
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
: ( पुष्पेन्द्र कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 25 – अगस्त- 2021- बुधवार
करनावल कस्बे में बंगले वाले मंदिर में एक पंचायत का आयोजन हुआ।
किसान दिवस के रूप में सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किसानों की मांगो को लेकर किया जाएगा
करनावल कस्बे में बंगले वाले मंदिर में एक पंचायत का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता बलजीत सिंह ने की और संचालन डी०पी० गिरी ने किया। पंचायत को संबोधित करते हुए युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने कहा कि 28 तारीख को माननीय जयंत चौधरी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद के निर्देशानुसार किसान दिवस के रूप में सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किसानों की मांगो को लेकर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों के गन्ने का मय ब्याज भुगतान अभी तक नही हुआ है। किसान के पास आज न तो दवाई के लिए पैसे है और न बच्चो की पढ़ाई के लिए पैसे है। जिस कारण किसान को आत्महत्या करने के लिए विवष होना पड़ रहा है। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामो के कारण आम आदमी का जीवन त्रस्त हो चुका है। संजय चौधरी ने कस्बेवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में तहसील में पहुँचकर धरने को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर यशवीर सिंह करनावल, ओमप्रकाश सिंह, रूपेश फोगाट, कपिल कटारिया, बबलू, विक्रांत चौधरी, अंकुर देओल, लोकेश, आदेश, राहुल पुनिया, मनोज फोगाट , मोंटी, आदेश कश्यप आदि मौजूद रहे। जय_रालोद जयंतचौधरीज़िन्दाबाद।

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
