नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्तीपुर हसनपुर पुलिस को मिली कामयाबी, हाइवा ट्रिपर ट्रक से 2582 बोतल विदेशी शराब बरामद – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समस्तीपुर हसनपुर पुलिस को मिली कामयाबी, हाइवा ट्रिपर ट्रक से 2582 बोतल विदेशी शराब बरामद

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
समस्तीपुर : (जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 28 – अगस्त- 2021- शनिवार


        समस्तीपुर हसनपुर पुलिस को मिली कामयाबी, हाइवा ट्रिपर ट्रक से 2582 बोतल विदेशी शराब बरामद

हसनपुर पुलिस को शराब माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के मौजी स्थिति गिट्टी बालू डिपो से पुलिस ने हाइवा ट्रिपर ट्रक से 2582 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। बताया जाता है कि झारखंड निर्मित उक्त शराब लदे ट्रक को रात में खाली किया जाना था। इस बाबत डीएसपी शहरेयार अख्तर ने बताया कि हसनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मौजी स्थिति एक गिट्टी बालू डिपो पर हाइवा ट्रिपर ट्रक से शराब की बड़ी खेप लाई गई है। सूचना के आलोक में हसनपुर पुलिस की टीम थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में मौजी स्थिति गिट्टी बालू डिपो पर छापेमारी की गई। जहाँ पर गिट्टी लदे हाइवा ट्रिपर ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी में गिट्टी के के नीचे छुपाकर रखी गई 2582 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसकी पुष्टि आज प्रेस वार्ता में डीएसपी ने की। डीएसपी ने बताया कि शराब बरामद होने के बाद फौरन गाड़ी के मालिक सुजीत महतो को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में ड्राईवर व अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!