अयोध्या तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघे फसल हुई तबाह – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघे फसल हुई तबाह

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
अयोध्या : (फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 28 – अगस्त- 2021- शनिवार


                  अयोध्या तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघे फसल हुई तबाह
तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघे फसल पूरी तरह से जलमग्न होने से हुई तबाह,फसल बर्बादी से किसान परेशान शासन प्रशासन से कर रहे मुआवजे की मांग अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील छेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के जलस्तर में हो रही तेजी से वृद्धि के कारण आधा दर्जन ग्राम पंचायत में तमसा नदी पर करीब दो फिट पानी का बहाव हो रहा है। इससे कई ग्राम पंचायत की करीब दर्जनों किसानों की धान की फसल प्रभावित हो गई है। तमसा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से तटवर्ती खेती में रोपाई की गई धान फसल जलमग्न होने से सैकड़ों बीघा वर्बाद होने के कगार पर है ।सदस्य क्षेत्र पंचायत दिग्विजय तिवारी ने बताया कि तमसा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के धान के खेतों में करीब 2 फीट तक पानी भरा हुआ है। इसके कारण बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के सूरा सराय,बडगोडा़ जलालपुर परुवा समेत कई गांवों चपेट में आ चुके हैं। और सैकड़ों बीघे धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। जिसके कारण क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्विजय तिवारी समाजसेवी अंकुर मिश्रा, नीलमणि तिवारी ,वीरेंद्र निषाद, राजित राम चौहान ,सोमनाथ चौहान ,कृष्णा प्रसाद चौहान, पुरुषोत्तम पांडे ,रामलाल निषाद ,राजेंद्र चौहान, दयाशंकर चौहान, दुबारी प्रजापति, सियाराम निषाद ,देवशरण तिवारी ,देव नारायण तिवारी, राम किशन तिवारी, देशराज तिवारी ,रामशरण पांडे, विनोद तिवारी समेत दर्जनों किसानों की खेतों में बोई धान की फसल जलमग्न होने से पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है किसानों को लाखों रुपए की नुकसान होना बताया जा रहा है किसानों ने मांग किया है कि तमसा नदी पानी से हुए किसानों की फसलों का नुकसान का मुआवजा प्रशासन द्वारा आंकलन कर शीघ्र दिलाया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!