अयोध्या ग्रामीणों की सूचना पर खंडासा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ की कार्यवाही
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
अयोध्या : ( फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक-7 – सितम्बर – 2021- मंगलवार

अयोध्या ग्रामीणों की सूचना पर खंडासा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ की कार्यवाही
अमानीगंज -अयोध्या थाना खंडासा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विनायकपुरमें पनिहारे पीर बाबा के बगल पूजा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल ईसाई धर्म के शिविर को लेकर हंगामा खंडासा पुलिस को देख कर नाराज हुई महिलाओं ने वाहन को घेरा धर्म परिवर्तन* कराए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को मौके से पकड़ा धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पुलिस के वाहन को घेरा, कड़ी मशक्कत के बाद धर्म परिवर्तन कराने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव के पास स्थित पनिहारे वीर बाबा स्थान के पास टेंट लगा हुआ था। लेकिन ग्रामीण कुछ नहीं समझ पा रहे थे कुछ ही देर बाद उस स्थान पर धीरे-धीरे बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचने लगी उसी में से एक महिला ने ग्रामीणों के पूछे जाने पर बताया कि ईसा मसीह का कार्यक्रम होना है। ऐसी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना खंडासा पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने पूछताछ करते हुए घनश्याम पुत्र जमुना निवासी तेर थाना मवई ,अंकित पुत्र गुड्डू निवासी रामनगर टंडवा थाना खंडासा, निर्मोही पुत्र मोहनलाल ग्राम अमहटा थाना रूदौली अयोध्या को मौके से गिरफ्तार कर पुलिस अपने वाहन में बैठाकर थाने ले जाने का प्रयास किया। तो मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी को चारों ओर से घेरकर हंगामा करने लगी काफी देर तक पुलिस समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं के आगे पुलिस की नहीं चल रही थी कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को खंडासा थाने ले जाकर पूछताछ में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक थाना खंडासा नीरज सिंह ने बताया कि वहां पर धर्म परिवर्तन का कोई मामला नहीं था रविवार को ये लोग अपना पूजा पाठ करते हैं फिलहाल जिन 3 लोगों को पकड़ा गया था उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
