नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुशीनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 सितंबर को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

कुशीनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 सितंबर को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
कुशीनगर : ( लालजी कनौजिया – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 11 – सितम्बर – 2021- शनिवार


                    कुशीनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 सितंबर को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 सितंबर को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम एस राजलिगम व एसपी सचिन्द्र पटेल ने गुरुवार को कप्तानगंज में विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने तहसील कार्यालय के पीछे खाली पड़े भूखंड को कार्यक्रम स्थल के लिए चुना। यहीं एक किनारे हेलीपैड भी बनेगा और सभा भी होगी। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को हेलीपैड बनाने का निर्देश दे दिया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले रामकोला में होने की बात कही जा रही थी। वहां कार्यक्रम स्थल का चयन न होने पर अधिकारियों ने कप्तानगंज का चयन किया। अधिकारियों ने कई स्थलों को देखा, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी। आखिर में उन्होंने तहसील के पीछे एक व्यक्ति की खाली पड़ी भूमि का चयन किया। कार्यक्रम स्थल के चयन के बाद डीएम ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी अधिशासी अभियंता ओपी तिवारी को हेलीपैड बनाने व सभा स्थल को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। एसडीएम कोमल यादव, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, तहसीलदार अहमद फरीद खान, बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 सितंबर को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं। हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!