अयोध्या आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा के मद्देनजर की बैठक
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
अयोध्या : (फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 11 – सितम्बर – 2021- शनिवार
अयोध्या आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा के मद्देनजर की बैठक
आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा के मद्देनजर की बैठक। अमानीगंज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी अयोध्या की एक बैठक पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा बक्श सिंह की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष देहात डॉक्टर शौकत अली शाही के निवास खंडासा में संपन्न हुई। बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी मिल्कीपुर हर्षवर्धन कोरी ने किया। हर्षवर्धन कोरी ने विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 14 सितंबर को होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जायें। उन्होने कहा कि तिरंगा यात्रा में अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए अभी से ही रूपरेखा तय कर लें।रात दिन एक कर यात्रा को सफल बनाना है। बैठक में मिल्कीपुर के विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी जंग बहादुर यादव को दी गई।जिलाध्यक्ष डॉक्टर शाही ने नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
