पूजा के दौरान करंट लगने से हरीओम मिश्रा की मौत
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
मिल्कीपुर- अयोध्या : (गोपीनाथ रावत – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 10 – अक्टूबर – 2021-रविवार ।
पूजा के दौरान करंट लगने से हरीओम मिश्रा की मौत भाजपा विधायक रामचंद्र यादव मृतक के घर पहुँच बधाया ढांढस
रूदौली-लोहटी सरैय्या गांव में करंट लगने से हरीओम मिश्रा की मौत हो गई।मौत तब हुई जब हरीओम पूजा कर रहे थे।मृतक के पिता श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि काफी दिन से कथा सुनने की योजना बना रहे थे हरीओम।कौन जानता था कि रात में जिसके यहां खुशी का माहौल होगा।अगली सुबह उसके लिए मनहूस साबित होगी।मृतक हरीओम मिश्रा के पिता श्रीनिवास ने रोते बिलखते हुए बताया कि कथा चल रही थी माइक पकड़ते ही करंट लगा और हरीओम हम सबको छोड़ कर चले गए।परिवार के इकलौते वारिस हरीओम की मौत के बाद घर का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है।करीब पांच महीने पहले हरीओम की शादी हुई थी।सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने सुबह ही मृतक के घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढ़स बधाया।परिवार को रोता बिलखता देखा विधायक श्री यादव भी नही रोक पाए अपने आंसू।मृतक के पिता को किसी तरह धैर्य दिलाए।वही दुसरी तरफ पूरा क्षेत्र गमगीन माहौल में डूबा रहा।
मिल्कीपुर- अयोध्या से गोपीनाथ रावत की खास रिपोर्ट
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
