नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कासगंज वनवास मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

कासगंज वनवास मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
कासगंज : ( रवीश कुमार गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 16 – अक्टूबर – 2021-शनिवार ।


                                                कासगंज वनवास मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक

 

वनवास मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक। रघुकुल की रीत प्राण जाए पर वचन न जाए अमांपुर । कस्बा के बारहद्रारी पर चल रही 11 दिवसीय संगीतमयी आदर्श श्रीरामलीला मंचन महोत्सव के सप्तम दिवस विधानसभा अध्यक्ष दिग्विजय राघव, संतोष पालीवाल, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, हनी गर्ग, ने भगवान श्रीराम लक्ष्मण के स्वरूपों का पूजन कर आरती उतारी। श्रीधाम वृन्दावन के कालाकारों ने बहुत ही मनमोहक दृश्यों के बीच सीताजी का कन्यादान, राम कौशल्या संवाद और वन गमन की लीला का मनोहारी झांकियों के साथ मंचन किया। जिसे देख श्रोता भाव-विभोर हो गए। हनुमान चालीसा और गणेशजी की वन्दना के साथ रामलीला शुरू हुई। सीताजी का कन्यादान लेने के लिए दर्शकों में होड मच गई। बड़ी संख्या में लोगों ने कन्यादान लिया। सीताजी की विदाई के दौरान सभी की आंखे नम हो गई। वही वर पक्ष के लोगों में खुशी मनाई जा रही थी। उसके बाद राजा दशरथ ऋषि विश्वामित्र से अयोध्या के राजा भगवान श्रीराम को बनाने की घोषणा करते है। अयोध्या का सिंहासन भगवान श्रीराम को सौंपने की तैयारी चल रही थी। सभी अयोध्या वासी इस निर्णय से काफी खुश थे। लेकिन कैकयी की दाशी मंथरा को यह बात गले नही उतरी। वह कैकयी को समझाती है। वह राजा दशरथ के दो वचनों की याद कैकयी को कराती है। इसके बाद कैकयी राजा दशरथ से राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास और भरत के राजतिलक का वचन मांग लेती है। पिता की आज्ञा से भगवान राम वन को चल देते है। उनके साथ लक्ष्मण माता सीता भी वन को चल देती है। इसे देख दर्शकों की आखों से आंसू निकल पड़े। पंडाल जय श्रीसीताराम के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर लाला सोलंकी, सत्यप्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, राहुल जौहरी, सौरभ गुप्ता, अशोक शाक्य, अमित गुप्ता, आयुष गुप्ता, पवन गुप्ता, रोहित महेश्वरी, बिट्टू आदि रामभक्त मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!