नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मथुरा भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने छाता शुगर मिल को चालू कराने के लिए किया आंदोलन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मथुरा भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने छाता शुगर मिल को चालू कराने के लिए किया आंदोलन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

मथुरा भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने छाता शुगर मिल को चालू कराने के लिए किया आंदोलन

Vijay singh
Vijay singh : Distt.Bureau Chief Mathura UP

छाता तहसील में हजारों किसानों ने मथुरा छाता तहसील में किसानो ने किया धरना प्रदर्शन। बिगत कई बर्षो से आगरा मंडल की एक मात्र शुगर मिल जो छाता में है उसे शुरू कराने के लिए किसान संघर्षरत है। लेकिन बर्तमान सरकार किसानों के प्रति गूंगी बहरी हो जाती है।छाता शुगर मिल को शुरू कराने के लिए किसानों ने 8 दिसंबर को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन पर छाता शुगर मिल को शुरू कराने हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ब गजेंद्र सिंह परिहार के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टरों को लेकर के ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टरों का काफिला तहसील परिसर में जैसे ही पहुंचा ट्रैक्टरों के काफिला को देखकर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। काफी अनुरोध करने पर भी के किसान नहीं माने।किसान छाता शुगर मिल को पुनः चालू करने की मांग करते रहे। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे सीओ छाता एसडीएम छाता थाना अध्यक्ष छाता के समझाने बुझाने पर भी किसान नही माने। किसानों के परिसर में प्रवेश करने से रोके जाने पर आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को रोका गया तो आगरा दिल्ली हाईवे को किसान जाम करेगा। जिसका दायित्ब पुलिस प्रशासन का होगा। तब जाकर ट्रैक्टरों को लेकर किसान तहसील परिसर में शांति के साथ दाखिल हुए। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद नरेश टिकैत जिंदाबाद राकेश टिकैत जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। आंदोलन में सभी बक्ताओ ने अपना पक्ष रखा। वहीं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह प्रधान, आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि आगरा मंडल की एकमात्र शुगर मिल -छाता शुगर मिल है। लेकिन किसानों के प्रति गूंगी बहरी सरकार किसानों की विगत कई वर्षों की मांग पर ध्यान नही दे रही है। छाता शुगरमिल को लेकर कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,केंद्रीय मंत्री संजीब बालियान,कृषि मंत्री से मुलाकात की गई है। गप्पू सरकार झूठे वादे करने का काम करती है। मुख्यमंत्री योगी का बयान है। कि हमने सभी बंद पड़ी सुगरमिल को चालू कराया है। लेकिन कथनी और करनी का सीधा प्रमाण छाता शुगर मिल है। जिसे आज तक शुरू नही किया। इस पर किसानों ने कहा की अगर छाता शुगर मिल शुरू नहीं की तो इस आंदोलन में जनपद मथुरा ही नहीं आगरा मंडल ही नहीं अपितु उत्तर प्रदेश के कोने कोने का किसान छाता मथुरा में आकर के आंदोलन करेगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह जादौन जी से अनुमति लेने की बात कही। बक्ताओ के क्रम में महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी,जिला अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, तहसील अध्यक्ष छाता चंद्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि किसानों के प्रति सोई हुई गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए एकमात्र तरीका है। और वह है किसानों का आंदोलन जब तक यह शुगर मिल शुरू नहीं हो जाती तब तक छाता तहसील में किसानों का आंदोलन अनिश्चित कालीन तक चलता रहेगा। और कहा कि अब इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े हम सभी तैयार हैं।अब यह छाता शुगर मिल शुरू करा कर ही आंदोलन खत्म होगा। आंदोलन स्थल पर 11 सदस्यी गठित कमेटी के निर्णय के अनुसार निर्णय हुआ कि छाता शुगर मिल को शुरू कराने के लिए और इस आंदोलन को अनिश्चितकालीन तक किसान सरदारी चलाती रहेगी। किसानों ने कहा सरकार शुगर मिल को शुरू कराएं नही तो किसानों का यह आंदोलन चलता ही रहेगा। मौजूद रहे मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार,महिलाप्रकोष्ट जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष नौझील चुनमुन,डॉ विजयपाल, दीपक चौधरी,बिनोद राणा,मुरारी नेताजी,अभयपाल प्रधान,कान्हा प्रधान,किशन सिंह,करन प्रधान,ओमल पंडित,डॉ कंजर,मदन सिंह,देवेश तिवारी,भगत सिंह,गिल्ला परिहार।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
मथुरा : ( विजय कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 9 – दिसंबर – 2021 -गुरुवार ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!