नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के घटक दलों के बाबा संत गाडगे महाराज का 65वां पुरिनिर्वाण दिवस समारोह व जागरूकता कार्यक्रम संपन्न – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के घटक दलों के बाबा संत गाडगे महाराज का 65वां पुरिनिर्वाण दिवस समारोह व जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

1 min read
😊 Please Share This News 😊

भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन के घटक दलों के बाबा संत गाडगे महाराज का 65वां पुरिनिर्वाण दिवस समारोह व जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

खागा (फतेहपुर) भाजपा से हिस्सेदारी मोर्चा गठबंधन का घटक दल मानव क्रांति पार्टी के तत्वाधान में कस्बे के नगर पंचायत परिसर में शिक्षा की ज्योति जगाने वाले महामानव बाबा संत गाडगे महाराज जी का 65 वा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर समारोह व सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिस्सेदारी मोर्चा के संयोजक केवट रामधनी बिंद जनपद जालौन व विशिष्ट अतिथि इंजीनियर सुनील कुशवाहा प्रयागराज सहसंयोजक हिस्सेदारी मोर्चा व कार्यक्रम संचालन जी के भारतीय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी आरएन मानव उर्फ रामनरेश चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में हिस्सेदारी मोर्चा के घटक दल के सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे और अपने अपने विचार व्यक्त किया। और कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, राम गोपाल सिंह,

jitendra maurya 336
Jitendra Maurya: Bureau Report Khaga UP

भाजपा मंडल खागा धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि ने बाबा संत गाडगे के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। वही मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता एडवोकेट ,राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह पटेल, शिव कुमार सोनी, सूरज बली सिंह एडवोकेट, आरके सिंह पटेल, सुभाष चौधरी संजय गुप्ता आदि मानव क्रांति पार्टी के पदाधिकारी गणों ने बाबा संत गाडगे जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित बृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि समस्याओं की

bahujanindia24newsmukesh bharti Photo
Mukesh Bharti: Chief Editor-बहुजन इंडिया 24 न्यूज़

शिकायत भी शिकायत काउंटर लगाकर प्रार्थना पत्र लिए गए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौधरी आरएन मानव ने कहा कि बाबा संत गाडगे पढ़े-लिखे नहीं थे फिर भी उनकी शिक्षा के प्रति अपार रुचि थी इसलिए उन्होंनेे भिक्षा मांग कर अपने जीवन काल में 60 संस्थाएं बनाकर बाबा संत गाडगे समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों पर अपने भजन के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया। और 23 फरवरी सन् 1876 को बाबा संत गाडगे जी का महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेर गांव में जन्म हुआ था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के निधन के बाद शोक में भी दिसंबर 1956 को बाबा गाडगे अपने प्राण त्याग दिए। और जनता को जागरूक करते हुए श्री मानव ने कहा है कि हमारे टैक्स के दिए हुए पैसोे से ही सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों को तनख्वाह मिलती है। फिर भी हमारे छोटे छोटे काम बिना सुविधा शुल्क के नहीं होते इसलिए हमें एकजुट होना होगा। तभी भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगाम लगेगी। तथा श्री मानव ने राजनीतिक चेतना जागृत करते हुए कहा है कि चुनाव के समय यह भ्रष्ट अधिकारी रिटायर होकर रुपए के बल पर राजनीतिक दलों में कूद जाते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहना।इस मौके पर खागा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, भाजपा खागा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मानव क्रांति पार्टी के कार्यकर्ता सहित धोबी समाज के लोग मौजूद रहे।


बहुजन इंडिया 24 न्यूज रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार मौर्य:खागा फतेहपुर


 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!