नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वैक्सीनेशन अभियान 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगा टीका:कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने केंद्रों पर जाकर किया बच्चों का उत्साहवर्धन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

वैक्सीनेशन अभियान 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगा टीका:कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने केंद्रों पर जाकर किया बच्चों का उत्साहवर्धन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

वैक्सीनेशन अभियान 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगा टीका:कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने केंद्रों पर जाकर किया बच्चों का उत्साहवर्धन

संवाददाता:- जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश:संजीव सुर्यवंशी जी

शिवपुरी, 03 जनवरी 2022/ पूरे प्रदेश के साथ ही शिवपुरी जिले में भी 3 जनवरी को 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। जिले में सभी विकासखंडों में साढ़े 3 सौ से अधिक केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें शिक्षण संस्थाओं, स्कूलों सहित अन्य स्थानों पर भी केंद्र बनाए गए हैं। बच्चों में भी वैक्सीनेशन के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने भी केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बच्चों से बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से वायुदूत ऐप और स्वच्छता ऐप भी डाउनलोड करने को कहा और बच्चों को जानकारी भी दी। बच्चों को बताया कि यह वैक्सीन सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है। जिन्होंने आज वैक्सीन लगवाई है वह अपने अन्य दोस्तों को भी बताएं। साथ ही स्कूल संचालकों व स्टाफ से भी कहा है कि बच्चों को संपर्क कर बुलाए और 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण कराएं। इसमें प्रशासनिक अमले के साथ ही सभी स्कूलों, जनप्रतिनिधिगण सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए सभी सक्रिय होकर अभियान में भागीदारी करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!