सावित्री बाई फुले का मनाया गया जन्मदिवस
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :कुशीनगर यूपी – जितेंद्र भारती: कुशीनगर। प्राथमिक विद्यालय पखिहवां उर्फ करजहॉं में प्राथमिक विद्यालय पर माता सावित्रीबाई फूले जी की जयंती मनाई गई | प्रधानाध्यापक राकेश प्रताप सिंह ने उनके संघर्ष भरे जीवन, कृतित्त्व और उनके विचारों पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया |उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फूले जी भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थी | जब भारत में किसी भी वर्ग की महिलाओं को शिक्षा लेने का अधिकार नहीं था |
सावित्री बाई फुले का मनाया गया जन्मदिवस
उस समय महिलाओं की काफी स्थिति खराब थी | सावित्रीबाई फूले जी के पति ज्योतिबाराव फूले जी ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फूले जी का सम्पूर्ण सहयोग किया | इन तमाम जानकारी को देते हुए उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फूले जी के द्वारा 1848 में पहली बार बालिकाओं के लिए बालिका विद्यालय खोला गया और बालिकाओं को शिक्षा के लिए जागरूक किया और सभी महिलाओं को अपनी बेटियों को पढा़ लिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की सलाह देने के साथ ही महिलाओं के हित में अनेको समाजिक कार्य किया | इस अवसर पर उपस्थित अध्यापक श्री विरेंद्र कुशवाहा, शिक्षामित्र पंकज द्विवेदी, स्वास्थ्य विभाग से संगिनी पूनम भारती, समाजसेवी राजेश कुमार, निरंजन, शैलेश प्रसाद, सरस्वती देवी, विद्यावती देवी, मंजू देवी, ममता देवी, नगई, छेदी प्रसाद, लालजी प्रसाद, राकेश, राज रोशन, चंद्रभूषण मिश्र, विद्यालय की बालिका और बालक एवं उनके माता पिता व अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे |जितेंद्र भारती पत्रकार ब्यूरो चीफ कुशीनगर यूपी,
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
