सिम्भावली पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 78 लाख रुपए की ठगी
|
😊 Please Share This News 😊
|
सिम्भावली पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 78 लाख रुपए की ठगी करने वाले तीन सगे भाइयों पर किया मुकदमा दर्ज एक भाई पूर्व में भी ठगी करने के मामले में जा चूका है जेल हापुड़ जनपद में सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर सीधे साधे बेरोजगार युवाओं से ठगी करने का मामला नहीं ले रहा है थमने का नाम। गौरतलब रहे कि 1 सप्ताह पूर्व भी जनपद हापुड़ के हापुड़ देहात थाने में शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 1200000 रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें पीड़ित सतवीर सिंह निवासी वझीलपुर के द्वारा योगेंद्र शर्मा किशन स्वरूप शर्मा निवासी निकट शिव मंदिर जहांगीराबाद कुराना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जहांगीराबाद कुराना निवासी योगेंद्र शर्मा राकेश उर्फ दीपक शर्मा अनुज शर्मा पुत्र किशन स्वरुप शर्मा तीन सगे भाइयों के विरुद्ध सिंभावली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़ित महक सिंह निवासी अंबेडकर नगर हापुड की तहरीर पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए महक सिंह के दो बेटों अनुज व अर्जुन कि सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 78 लाख रुपए की ठगी करने वाले इस गिरोह के उपरोक्त तीन सगे भाइयों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।हापुड़ से दयानंद कुमार ब्यूरो रिपोर्ट : बहुजन इंडिया 24 न्यूज़
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
