नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसानों की समस्याओं के समाधान न होने पर भाकियू करेगी ब्लॉक का घेराव। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

किसानों की समस्याओं के समाधान न होने पर भाकियू करेगी ब्लॉक का घेराव।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता- मथुरा : विजय कुमार, दिनांक-10 जनवरी – 2022 : सोमवार ।दिनाँक 10 जनवरी को चुनमुन चौधरी के नेतृत्व में भाकियू की ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्य्क्षता विजयपाल सिंह व संचालन तहसील अध्यक्ष मांट रोहिताश चौधरी ने किया।जिसमें किसानों की प्रमुख समस्या बेसहारा गोवंश द्वारा किसानों की फसलों को नष्ट किये जाने से कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए गौवंशों को तत्काल गोशालाओं में भिजवाने की मांग की।

किसानों की समस्याओं के समाधान न होने पर भाकियू करेगी ब्लॉक का घेराव।

भाकियू तहसील अध्यक्ष मांट रोहिताश चौधरी ने कहा कि इस किसानों की मुख्य समस्या बेसहारा गौवंश है।जो किसानों की फसल को उजाड़ रहे हैं।जिससे किसान बर्बादी के कगार पर।बर्बाद किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।इस पर रोहिताश चौधरी ने ब्लॉक प्रशासन को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के अंदर बेसहारा गोवंश की उचित व्यवस्था की जाये। अन्यथा की स्तिथि में भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन को बाध्य होगी।और ब्लॉक का घेराव किया जायेगा।भाकियू द्वारा खण्ड विकास अधिकारी नौहझील को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।इस मौके पर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह,तहसील अध्यक्ष मांट रोहिताश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष चुनमुन चौधरी, विजयपाल सिंह,रजित कुमार ब्लॉक महासचिव, मुकेश पाठक ब्लॉक उपाध्यक्ष, डॉ चेतन, अमित कुमार, देवदत्त पाठक,वीरेंद्र प्रधान, सुगढ़ सिंह, नरेश कुमार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!