नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फतेहपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फतेहपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

फतेहपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

फतेहपुर के खागा में 15 अक्तूबर को सुजरही गांव में तीन माह की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मामला अलग-अलग समुदायों का होने के कारण गांव का माहौल गर्म हो गया था। फतेहपुर में तीन माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पाॅक्सो कोर्ट की विशेष अदालत के अपर जिला जज मो. अहमद खान ने मुल्जिम दिनेश पासवान को फांसी की सजा सुनाई है। यह जनपद का पहला मामला है, जिसमें अदालत ने महज 70 दिन की सुनवाई में फांसी की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने मुल्जिम पर 75 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
फतेहपुर : (सुशील कुमार गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक-19 जनवरी – 2022 बुधवार ।

खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव में कौशांबी जनपद के कड़ाधाम थाना के दादानगर का 25 वर्षीय दिनेश पासवान किराए पर घर लेकर अपनी मां के साथ रहता था। 15 अक्तूबर को दोपहर बारह बजे बच्ची को नवरात्र में देवी प्रतिमा विसर्जन के दिन जब घर पर कोई नहीं था।तब दिनेश ने पड़ोस की तीन साल की बच्ची को सेब खिलाने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई। दिनेश ने बच्ची के शव को कमरे में रखे बिस्तरों के नीचे दबा दिया, ताकि किसी को पता न चले।काफी देर तक जब बच्ची का पता नहीं चला तो गांव में हलचल हुई। रात तकरीबन साढ़े नौ बजे लोगों ने दिनेश से अपना कमरा दिखाने को कहा, तलाशी के दौरान बच्ची का शव कमरे से बरामद हुआ। मामला अलग-अलग समुदायों का होने के कारण गांव का माहौल गर्म हो गया था। सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र उत्तम ने न्यायालय के समक्ष पैरवी की। उन्होंने एक के एक बाद अदालत के समक्ष सत्रह गवाहों के बयान दर्ज करवाए। अदालत ने मंगलवार को आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुना दी।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज/बहुजन प्रेरणा समाचार पत्र फतेहपुर ब्यूरो चीफ सुशील कुमार गौतम के साथ जितेन्द्र कुमार मौर्य की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!