अयोध्या श्री राम जानकी जनसेवा केंद्र रामनगर चौराहा पर फहराया गया तिरंगा
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
अयोध्या श्री राम जानकी जनसेवा केंद्र रामनगर चौराहा पर फहराया गया तिरंगा
अमानीगंज-अयोध्या थाना खंडासा क्षेत्र अंतर्गत श्री राम जानकी जनसेवा केंद्र रामनगर चौराहा निकट रायपट्टी के संचालक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संभ्रांत लोगों के बीच ध्वजारोहण किया गया ,इस मौके पर सभी उपस्थित सज्जनों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया अमित श्रीवास्तव ने कहा की जनमानस की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है हम प्रयासरत हैं और रहेंगे अमित श्रीवास्तव श्री राम जानकी जन सेवा केंद्र रामनगर चौराहा के संचालक है।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
अयोध्या : (गोपीनाथ रावत – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक-27 जनवरी – 2022 गुरुवार ।
अमानीगंज-अयोध्या थाना खंडासा क्षेत्र अंतर्गत श्री राम जानकी जनसेवा केंद्र रामनगर चौराहा निकट रायपट्टी के संचालक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संभ्रांत लोगों के बीच ध्वजारोहण किया गया ,इस मौके पर सभी उपस्थित सज्जनों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया अमित श्रीवास्तव ने कहा की जनमानस की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है हम प्रयासरत हैं और रहेंगे अमित श्रीवास्तव श्री राम जानकी जन सेवा केंद्र रामनगर चौराहा के संचालक है।
अदालत का चक्कर काटता रहा पीड़ित ऊंची अदालतों से आदेश कराकर विपक्षी ने जोती खड़ी फसल 
मिल्कीपुर। तहसील क्षेत्र के रायपट्टी गांव निवासी अजीत प्रताप सिंह तहसीलदार न्यायालय में अपने बाद की पैरवी करते रह गए और विरोधियों ने कूट रचित ढंग से अपर आयुक्त फैजाबाद व उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर से आदेश कराकर 15 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जोत डाली। मामले में अजीबोगरीब बात तो यह है कि अपर आयुक्त द्वारा दिए गए आदेश की प्रथम पंक्ति में ही लिखा गया है कि यह वाद उनके न्यायालय में पोषणीय नहीं है और उसी आदेश में तहसीलदार के वरासत संबंधी आदेश पर स्थगन के साथ यथास्थिति बनाए रखने का भी आदेश पारित कर दिया गया। मामला मिल्कीपुर तहसील के रायपट्टी गांव का है जहां के निवासी अजीत प्रताप सिंह पुत्र जगदंबा सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को मामले की शिकायत की है। शिकायत मे कहा गया है कि मेरी पैत्रिक आराजी मेरे नाम दर्ज है और उसी आराजी पर परीक्षित सिंह के द्वारा अपना दावा तहसीलदार मिल्कीपुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिसका वाद चलता रहा और विपक्षी तथ्यों को छुपाते हुई अपर आयुक्त फैजाबाद के यहां से एक आदेश जारी कराया गया और उसी के परिपेक्ष में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर के आदेश के क्रम मे 15 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को विपक्षी ने मिलकर जोत डाला। इस मामले में देवराकोट निवासी अर्जुन कुमार सिंह गुड्डू बाबा उनके भाई शैलेंद्र सिंह तथा देवराकोट के रहने वाले तमाम लोग चार ट्रैक्टरों के साथ फसल को नष्ट करने में शामिल बताए जा रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि यदि इस मामले में उसे न्याय नहीं मिलेगा तो वह 15 दिन के बाद धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। देखने वाली बात यह है कि अब शासन इस मामले में क्या फैसला करता है जबकि राजस्व विभाग के अधिवक्ता संदीप मिश्रा ने बताया कि यदि किसी मामले का बाद एक न्यायालय में विचाराधीन होता है तो उच्च न्यायालयों को उस मामले में आदेश न देने की सलाह सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दी गई है ऐसे मामलों में जहां बहुत ही विसंगतियां हो यदि आदेश देना बहुत ही जरूरी हो जाता है तो संबंधित न्यायालय से पत्रावली तलब करने के बाद ही मामले में आदेश जारी किया जा सकता है जबकि मिल्कीपुर तहसील के इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है न्यायालय में मामला चल रहा था उसी बीच दूसरी अदालतों ने गलत तरीके से आदेश पारित कर दिया जिससे एक किसान की 15 बीघा खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई और किसान परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है।
यूपी में अभी कई दिनों तक सताएगी शीत लहर
लखनऊ। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 2 से 3 दिन तक यूपी में कोल्ड डे कंडिशन या शीत लहर चलने की संभावना है मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज धूप निकल सकती है। यूपी में अभी ठंड से कुछ दिन और राहत मिलती नहीं दिख रही है मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन तक यूपी में कोल्ड डे कंडिशन या शीत लहर चलने की संभावना है।आज भी प्रदेश के कई जगहों पर कोहरे के साथ-साथ शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज धूप निकल सकती है हालांकि इस दौरान सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के जिलों सहारनपुर, शामली,मुजफ्फनगर,मेरठ, बिजनौर और अमरोहा में इन दिनों ज्यादा ठंड पड़ रही है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद कम है इस समय प्रदेश के लगभग सभी शहरों में सुबह में कोहरा का प्रकोप देखने को मिल रहा है कई जगहों पर दिन में मौसम साफ हो जा रहा है वहीं प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार है और ज्यादातर शहरों में एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में है।आइये जानते हैं कि आज यूपी के कुछ बड़े शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है? लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी,दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 93 दर्ज किया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
