मथुरा तहसील मुख्यालय पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर बनाया विश्वासघात दिवस
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
मथुरा तहसील मुख्यालय पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर बनाया विश्वासघात दिवस
मथुरा तहसील मुख्यालय पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर बनाया विश्वासघात दिवस दिनाँक 31 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर जिला मथुरा केभाकियू नेता तहसील अध्यक्ष मांट रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय मांट में किसानों द्वारा तहसील मुख्यालय मांट पर विश्वासघात दिवस मनाकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी के नाम से संबोधित नायब तहसीलदार को दिया।भाकियू नेता रोहिताश चौधरी ने भारत सरकार पर किसान आंदोलन के दौरान किये वादे को न निभाने पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए ज्ञापन के माध्यम से किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
मथुरा: (विजय कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक-1 फरवरी – 2022 मंगलवार ।
उपजिलाधिकारी मांट ने चुनाव में ड्यूटी का हवाला देते हुए नायब तहसीलदार को ज्ञापन के लिए भेजा। भाकियू के तहसील अध्यक्ष ने आपूर्ति निरीक्षक को सख्त हिदायत देते हुए विभाग में चल रहे भ्र्ष्टाचार की शिकायत करते हुए पन्द्रह दिन में लगाम लगाने को कहा।राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह ने आक्रोश जताते हुए आपूर्ति निरीक्षक को खूब खरी खोटी सुनाई। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह, गजेंद्र गावर, तहसील अध्यक्ष मांट रोहिताश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष नौहझील चुनमुन चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मांट मुकेश पहलवान, चेतन नौहवार,शिवा चौधरी, अजय चौधरी, प्रेमपाल प्रधान, मुकेश पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
