नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार-बोले अवधेश प्रसाद – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार-बोले अवधेश प्रसाद

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती )मो ० 9161507983
अयोध्या : फूलचन्द्र- ब्यूरो रिपोर्ट


पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार-बोले अवधेश प्रसाद

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र खिहारन गांव में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में बतौर सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि यू.पी.में इस बार सपा की लहर चल रही है,सपा अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनते ही 15 दिन के अंदर शिक्षामित्रों,अनुदेशकों समेत अन्य संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा।योजना बनाकर छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलों को बचाया जाएगा,बेटियों की शादी में ₹50000 की मदद, 300 यूनिट तक बिजली का बिल माफ होगा,समाजवादी पेंशन के रूप में ₹18000 सालाना दिया जाएगा।सपा नेता महादेव यादव एवं मोहित यादव के संयोजन में हुई बैठक में विभिन्न दलों को छोड़कर आये दर्जनों लोगों को पूर्व मंत्री ने सपा की सदस्यता दिलाई ।पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा आने वाली 27 फरवरी को सम्मानित जनता मौजूदा सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी मिल्कीपुर की जनता किसी बात को भूली नहीं है बस समय का इंतजार है।कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश सचिव राकेश चौरसिया,जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल व लालचंद चौरसिया, सुभाष रावत, यदुनाथ यादव, मदन यादव, सुरेश यादव बबलू, सुनील पाल, विश्राम रावत, राम प्रताप यादव, महादेव यादव, मोहित यादव, राजकुमार यादव,राजेंद्र यादव,मुलायम सिंह यादव,शशांक शुक्ला,ग़ुलाब सिंह यादव, लोकगायक विकास तिवारी, छात्रसंघ अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव, कुलदीप यादव, वीरेंद्र यादव,प्रधान अमानुल्लाह खान,सर्वादीन यादव,अरुण शुक्ला,बृजेश यादव,अनिल यादव,अखिलेश पांडेय, मोहम्मद अकरम, सुरेश बीडीसी,अरुण यादव, काजू पाठक आदि भारी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता व सम्मानित जनता मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!