नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुशीनगर में 22 महिलाएं-बच्चियां कुएं में गिरीं 13 की मौत मातम में बदली शादी की शहनाई – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

कुशीनगर में 22 महिलाएं-बच्चियां कुएं में गिरीं 13 की मौत मातम में बदली शादी की शहनाई

1 min read
😊 Please Share This News 😊

कुशीनगर में 22 महिलाएं-बच्चियां कुएं में गिरीं 13 की मौत मातम में बदली शादी की शहनाई

कुशीनगर में 22 महिलाएं-बच्चियां कुएं में गिरीं, 13 की मौत; मातम में बदली शादी की शहनाई कुशीनगर। जिले में बुधवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 13 महिलाओं-बच्चियों की मौत हो गई. जनपद के नौरंगिया थानांतर्गत नौरंगिया गांव में शादी की एक रस्‍म के तहत बड़ी संख्‍या में महिलाएं और बच्चियां एक कुएं के पास इकट्ठा हुई थीं. अचानक से कुएं का स्‍लैब भर-भरा कर टूट गया और 22 महिलाएं, युवतियां और बच्चियां कुएं में जा गिरीं. स्‍थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 9 को बचा लिया, लेकिन इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्‍दील हो गईं. हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्‍या में प्रशासनिक अमला घटनास्‍थल पर पहुंच गया. रात होने की वजह से राहत एवं बचाव कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9161507983)कुशीनगर :(जितेंद्र भारती – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 17 फरवरी 2022- गुरुवार।

कुशीनगर में 22 महिलाएं-बच्चियां कुएं में गिरीं, 13 की मौत; मातम में बदली शादी की शहनाई कुशीनगर। जिले में बुधवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 13 महिलाओं-बच्चियों की मौत हो गई. जनपद के नौरंगिया थानांतर्गत नौरंगिया गांव में शादी की एक रस्‍म के तहत बड़ी संख्‍या में महिलाएं और बच्चियां एक कुएं के पास इकट्ठा हुई थीं. अचानक से कुएं का स्‍लैब भर-भरा कर टूट गया और 22 महिलाएं, युवतियां और बच्चियां कुएं में जा गिरीं. स्‍थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 9 को बचा लिया, लेकिन इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्‍दील हो गईं. हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्‍या में प्रशासनिक अमला घटनास्‍थल पर पहुंच गया. रात होने की वजह से राहत एवं बचाव कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. इस हादसे में मारी गईं महिलाओं और बच्चियों की पहचान कर ली गई है जानकारी के नेबुआ नौरंगिया थाने के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में मटीकोड़वा (विवाह से पहले होने वाला कार्यक्रम) के दौरान कुएं के स्लैब पर महिलाएं और बच्चियां खड़ी थीं. इसी दौरान स्लैब टूटकर गिर गया. इससे स्लैब पर खड़ी 22 महिलाएं और बच्चियां भी कुएं में गिर गईं. अचानक से कुएं में बड़ी संख्‍या में महिलाओं और बच्चियों के गिरने से कोहराम मच गया. हर तरफ चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्‍या में ग्रामीण मौके पर पहुंच कर अपने स्‍तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई. साथ ही पुलिस की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया गया. अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई भी सामने आई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!