नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क में संपन्न हुई – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क में संपन्न हुई

1 min read
😊 Please Share This News 😊

अयोध्या भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क में संपन्न हुई

21 फरवरी अयोध्या ।भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क में संपन्न हुई , पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट न देकर सजा देना है और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी पंपलेट को वितरित किया गया तथा पंपलेट को अक्षरशः पालन करने का निर्णय लिया गया पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर रखने का दम समाजवादी पार्टी रखती है इसलिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताना होगा समाजवादी पार्टी के मुखिया द्वारा अपने घोषणा पत्र में भी किसानों की काफी समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9161507983)अयोध्या :(फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 21 फरवरी 2022- सोमवार।  

जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा व जिला प्रवक्ता फरीद अहमद ने कहा की सभी कार्यकर्ता/ पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुट जाएं और भारतीय जनता पार्टी को सजा देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट करें। संगठन विरोधी कार्यो में लिप्त और संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन के विपरीत कार्य करने वाले भाकियू कार्यकर्ता/ पदाधिकारी अरविंद गोस्वामी, राम सुभावन भारती, राजमणि दुबे ,लल्लू उपाध्याय, प्रेम शंकर वर्मा सोहावल को एक माह हेतु निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है यदि 21 मार्च 2022 की पंचायत मे संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं आता है तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने हेतु विधानसभा वार पंचायत लगाई गई है दिनांक 23 -2- 2022 को आचार्य का सगरा(अयोध्या)शाम3-00बजे केशरुआ मोड़( गोसाईगंज), दिनांक 24-2- 2022 को अपराहन 12:00 बजे सोहावल बरवा मोड़, दिनांक 24-2- 2022 को शाम 3:00 बजे अमानीगंज( मिल्कीपुर) पंचायत में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, मुनीराम यादव ,जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा, जिला संगठन मंत्री शोभाराम यादव, जिला सचिव रामप्रताप गुप्ता, दशरथ सिंह ,मोहम्मद इस्लाम, भोला सिंह टाइगर ,जिला सचिव सिद्धू भारती, शेषमणि वर्मा, डॉ आर एस सरोज,तहसील अध्यक्ष सोहावल राकेश वर्मा, तहसील अध्यक्ष बीकापुर संतोष वर्मा, तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर राजेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रामू चंद विश्वकर्मा ,वेद प्रकाश पांडे, शिवराम शर्मा, दानिश खान, राम प्रकाश वर्मा, रामेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णा वर्मा, राजमणि यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!