समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत पंचायत के पूर्व मुखिया राघो राय का शव बिलिया चौड़ से संदेहास्पद स्थिति खेत में बरामद
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
( जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट ): समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत पंचायत के पूर्व मुखिया राघो राय का शव बिलिया चौड़ से संदेहास्पद स्थिति खेत में बरामद
समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत पंचायत के पूर्व मुखिया राघो राय का शव बिलिया चौड़ से संदेहास्पद स्थिति में खेत से बरामद की गई है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां देर रात्रि में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। शव के गांव पहुंचते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि वह मंगलवार की शाम वे रेवाड़ी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था उसके बाद परिजनों ने शंका होने पर खोजबीन शुरू की तो केवस से पूर्व बिलिया चौड़ में सड़क किनारे उनकी मोटरसाइकिल मिली।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9161507983) समस्तीपुर 🙁 जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 24 फरवरी 2022- गुरुवार ।
उसके बाद उन्ही के खेत में अर्ध नग्न अवस्था में उनका शव मिला। अभी तक उनका मोबाइल बरामद नहीं हो सका है।इस घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वे पंचायत के बहुत ही लोकप्रिय व्यक्ति थे, उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत के विकास के लिए कई कार्य किए हैं। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बहुत काम किया था जिसके लिए उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने साज़िश के तहत इनकी हत्या की। ग्रामीणों ने इस घटना की निष्पक्ष जांचकर हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
