नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूक्रेन में फंसा अमानीगंज के बांसगांव का छात्र मनीष पहुंचा वतन। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

यूक्रेन में फंसा अमानीगंज के बांसगांव का छात्र मनीष पहुंचा वतन।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

मिल्कीपुर अयोध्या से गोपीनाथ रावत की खास रिपोर्ट
अमानीगंज-अयोध्या
यूक्रेन में फंसा एमबीबीएस छात्र मनीष शुक्रवार सुबह 11:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया। जहां पर भारत सरकार मे मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एयरपोर्ट पहुंचकर छात्रों का स्वागत किया और गेस्ट हाउस ले जाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश सरकार के वाहन से लखनऊ लाया जा रहा है संभवत वतन वापस लौटे छात्रों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुलाकात भी करेंगे। दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट उतरने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजन खुशी से झूम उठे और भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया। छात्र मनीष द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा उन्हें निशुल्क यात्रा की व्यवस्था दी गई यूक्रेन से लेकर दिल्ली पहुंचने तक सरकार द्वारा हर प्रकार से सुविधाएं प्रदान की गई जिससे किसी प्रकार की समस्याएं नहीं उत्पन्न हुई और सकुशल वतन पहुंच गए उन्होंने भारत सरकार को प्रयासों के लिए धन्यवाद भी दिया।
खंडासा थाना क्षेत्र के बासगांव निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक खुशीराम द्विवेदी दिव्य के बेटे दीनानाथ द्विवेदी वर्तमान में वाराणसी जनपद में जिला प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका इकलौता बेटा मनीष द्विवेदी यूक्रेन देश में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था जहां वह एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था। यूक्रेन में युद्ध छिड़ जाने के बाद छात्र मनीष द्विवेदी के परिजनों की नींद उड़ गई और बेटे से संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद खुशीराम द्विवेदी के दरवाजे पर कुशल क्षेम पूछने वाले क्षेत्रवासी लोगों सहित इष्ट मित्रों एवं रिश्तेदारों का तांता लग गया। मोबाइल पर मिले संदेश के जरिए यह पता चला है कि मनीष पूरी तरह से सुरक्षित है गुरुवार दोपहर परिजनों को जब मनीष के मोबाइल संदेश से सूचना प्राप्त हुई कि वह एयरपोर्ट में प्रवेश कर गए हैं और कुछ क्षणों में दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे तो समूचे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामवासी प्रगतिशील कृषक उमानाथ शुक्ला ने बताया कि जब से यूक्रेन में युद्ध छिड़ने की जानकारी मिली है मनीष के परिवार सहित समूचे गांव में कोहराम मच गया था और जब आज ही सूचना प्राप्त हुई की छात्र मनीष द्विवेदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के वाहन से लखनऊ लाया जा रहा है तो परिवारी जनों में खुशी का ठिकाना न रहा । खेत पड़ोस में खुशी का माहौल।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!