सुल्तानपुर के मलाक तुलापुर में हुई दलित मनोज हत्याकांड के घायल परिजनों का नही हो रहा इलाज।
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन प्रेरणा :संवाददाता – लंभुआ सुल्तानपुर :जितेंद्र कुमार बौद्ध ।-सुल्तानपुर जिले की लंभुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवगढ़ बाजार के निकट स्थित मलाक तुलापुर में 28 फरवरी दिन सोमवार को ठाकुरों और दलितों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। ठाकुरों द्वारा दलित परिवार पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से वार किया गया था जिसमे दलित पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।
जिसका नाम मनोज है जो राम दिहल सिंह महाविद्यालय में पढाता था और उसका चयन TGT 2021 इंग्लिश प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ था।आधा दर्जन से अधिक दलित परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था जहाँ उनका इलाज चल रहा था। मृतक मनोज के भाई जितेन्द्र और चाची इनराजी को काफी गंभीर चोटें आईं थी और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों का आरोप है जो लोग गंभीर रूप से घायल है उन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज सही से नही हो रहा है। और घायल परिवार को अस्पताल से जबरन डिस्चार्ज किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि उनको डिस्चार्ज न किया जाये और उनका सही से इलाज किया जाये ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
