नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोंडा मंडल महामंत्री के नेतृत्व में अपनी मांगो को लेकर स्कीम वर्कर समन्वय समिति की महिलाओं ने भरी हुंकार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

गोंडा मंडल महामंत्री के नेतृत्व में अपनी मांगो को लेकर स्कीम वर्कर समन्वय समिति की महिलाओं ने भरी हुंकार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

गोंडा मंडल महामंत्री के नेतृत्व में अपनी मांगो को लेकर स्कीम वर्कर समन्वय समिति की महिलाओं ने भरी हुंकार
मंडल महामंत्री के नेतृत्व में अपनी मांगो को लेकर स्कीम वर्कर समन्वय समिति की महिलाओं ने भरी हुंकार (दो सप्ताह में मांगे पूरी ना होने पर आगामी 28 व 29 मार्च को कामकाजी महिलाओं के साथ किसान मजदूर समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल की दी चेतावनी)कर्नलगंज,गोण्डा। शनिवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में स्कीम वर्कर समन्वय समिति सम्बद्ध सीआईडीयू की मंडल महामंत्री मीनाक्षी खरे की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुये जमकर नारेबाजी की। जिसमें “हमारी मांगे पूरी हों चाहे जो मजबूरी हो” के नारे से ब्लॉक परिसर गूंज रहा था।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041 )गोंडा : (राम बहादुर मौर्य – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 14 मार्च 2022- सोमवार ।

मंडल महामंत्री के नेतृत्व में अपनी मांगो को लेकर स्कीम वर्कर समन्वय समिति की महिलाओं ने भरी हुंकार (दो सप्ताह में मांगे पूरी ना होने पर आगामी 28 व 29 मार्च को कामकाजी महिलाओं के साथ किसान मजदूर समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल की दी चेतावनी)कर्नलगंज,गोण्डा। शनिवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में स्कीम वर्कर समन्वय समिति सम्बद्ध सीआईडीयू की मंडल महामंत्री मीनाक्षी खरे की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुये जमकर नारेबाजी की। जिसमें “हमारी मांगे पूरी हों चाहे जो मजबूरी हो” के नारे से ब्लॉक परिसर गूंज रहा था। उसके पश्चात ब्लॉक परिसर में ही जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुये ब्लॉक अध्यक्ष राधा देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी अनेकों समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। मंडल संयोजक दिलीप शुक्ला ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहुओं के मानदेय भुगतान के साथ स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय समस्याओं व उनके उत्पीड़न को लेकर खण्ड विकास अधिकारी व जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जायेगा। मंडल महामंत्री मीनाक्षी खरे ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह से नियुक्त मनरेगा मेट, समूह सखी, बैंक सखी का मानदेय बाधित है। वहीं आशा बहु का प्रोत्साहन राशि, रसोईयां का मानदेय एक वर्ष से बाधित है। जिसे दिलाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नही की गई है। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह में यदि मांगे पूरी नही की जायेगी तो आगामी 28 व 29 मार्च को कामकाजी महिलाओं के साथ किसान मजदूर समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल किया जायेगा, जिसमें सभी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस मौके पर कृष्णा देवी, सरोज कुमारी, शीला देवी, ललिता देवी, अर्चना गोस्वामी, अनु कुमारी, सुनीता मौर्या, सुधा मौर्या, कृष्णा देवी, मुन्नी देवी आशा सिंह, संतोष श्रीवास्तव, मीता सिंह, सुशीला, सुनीता सोनी, अनु कुमारी, वंदना, ललिता देवी, कुसुम, गुड़िया व कलावती सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!