नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बरवर खीरी अधिकारियों ने की प्रेम व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बरवर खीरी अधिकारियों ने की प्रेम व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बरवर खीरी अधिकारियों ने की प्रेम व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील

बरवर खीरी आगामी होली व शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने को लेकर पसगवां कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बरवर पर पीस कमेटी की बैठक की गई । पुलिस चौकी बरवर परिसर में होलिका दहन व शब -ए -बारात को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक में लोगों से शांति व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। रविवार को शाम 5 बजे SDM मोहम्मदी पंकज व मोहम्मदी सी ओ संदीप सिंह , की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।बैठक को संबोधित करते हुए SDM मोहम्मदी ने कहा कि होली एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। सभी लोग प्रेम व सौहार्द की भावना के साथ होली का त्यौहार मनाएं। सी ओ मोहम्मदी संदीप सिंह ने कहा कि बरवर समेत क्षेत्र वासी किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें कहीं पर किसी प्रकार की अफवाह हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041 )बरवर खीरी : ( एजाज अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 14 मार्च 2022- सोमवार ।

बरवर खीरी आगामी होली व शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने को लेकर पसगवां कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बरवर पर पीस कमेटी की बैठक की गई । पुलिस चौकी बरवर परिसर में होलिका दहन व शब -ए -बारात को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक में लोगों से शांति व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। रविवार को शाम 5 बजे SDM मोहम्मदी पंकज व मोहम्मदी सी ओ संदीप सिंह , की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।बैठक को संबोधित करते हुए SDM मोहम्मदी ने कहा कि होली एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। सभी लोग प्रेम व सौहार्द की भावना के साथ होली का त्यौहार मनाएं। सी ओ मोहम्मदी संदीप सिंह ने कहा कि बरवर समेत क्षेत्र वासी किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें कहीं पर किसी प्रकार की अफवाह हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। बहीं इंस्पेक्टर पसगवां अम्बर सिंह ने कहा की अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाएगी। पीस कमेटी की बैठक में लोगों से होली पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।बहीं सभी अधिकारीयों ने होली व शब ए बारात की बधाई भी दी।इस मौके पर बरवर चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह,चेयरमैन पति मिर्ज़ा शाहिद बेग, धर्मेश शर्मा, सभासद हिकमतुल्ला खाँ, राहुल शुक्ला, रामसहाय, वसीम अहमद, नरवीर कुशवाहा, डॉक्टर जावेद असलम, लाल बहादुर वर्मा, प्रदीप मिश्रा, संतोष वर्मा, पवन आर्या, राजेश गुप्ता, प्रधान श्याम प्रकाश, बहादुर लाल, बरवर से लेकर क्षेत्र के आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!