नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अयोध्या परिषदीय विद्यालय की रसोईया का गुम हुआ था फोन मिलने उपरांत किया वापस – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या परिषदीय विद्यालय की रसोईया का गुम हुआ था फोन मिलने उपरांत किया वापस

1 min read
😊 Please Share This News 😊

अयोध्या परिषदीय विद्यालय की रसोईया का गुम हुआ था फोन मिलने उपरांत किया वापस
पत्रकार ने दिखाई दरियादिली और इमानदारी। परिषदीय विद्यालय की रसोईया का गुम हुआ था फोन मिलने उपरांत किया वापस।अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर गिरे मोबाइल फोन को पाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के बीकापुर तहसील अध्यक्ष के के शुक्ला ने मोबाइल धारक को ढूंढ कर वापस करके इमानदारी की मिसाल पेश किया है। बताया गया कि बीकापुर विकासखड क्षेत्र के खेमा सराय गांव की निवासी सोनम पत्नी रामसूरत पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेमा सराय में रसोईया के पद पर कार्यरत है।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041 )अयोध्या – ( फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 25 मार्च 2022- शुक्रवार ।

गुरुवार को दोपहर वह बीकापुर कस्बे में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बैंक खाता खुलवाने के लिए आई थी। रास्ते में भारती इंटर कॉलेज के सामने प्रयागराज हाईवे के किनारे उनका मोबाइल फोन गिर गया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला ने मोबाइल फोन सड़क के किनारे पड़ा देखकर उठा लिया। और मोबाइल फोन में मौजूद नंबर पर फोन किया, उधर से महिला के पति रामसूरत ने मोबाइल फोन उठाया और पत्नी का फोन गिर जाने की जानकारी होने के बाद फोन मिलने की खबर सुनकर काफी खुश हुआ तथा बीकापुर कस्बा पहुंचा। पत्रकार के के शुक्ला द्वारा सुरक्षित फोन वापस कर दिया गया। पत्नी का गुम हुआ मोबाइल फोन मिलने के बाद रामसूरत ने पत्रकार केके शुक्ला का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। उधर बैंक में खाता खुलवाने के लिए गई महिला मोबाइल फोन गुम हो जाने से काफी चिंतित दिखाई दी। लेकिन कुछ समय बाद अपना गुम हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित वापस पाकर खुशी का ठिकाना ना रहा। के के शुक्ला द्वारा ईमानदारी दिखाई जाने पर आसपास के लोगों और पत्रकारों द्वारा पत्रकार के के शुक्ला की इमानदारी की प्रशंसा की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!