संविधान बचाओ मोर्चा द्वारा सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को पूरा करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :कालांवाली -कपिल यादव:संवाददाता कपिल यादव 27/03/2022 संविधान बचाओ मोर्चा द्वारा सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को पूरा करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन आज मंडी कालांवाली में संविधान बचाओ मोर्चा द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता करनैल सिंह ओढा ने की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांता आलङिया राष्ट्रीय अध्यक्ष संविधान बचाओ मोर्चा ने की उन्होंने कहा की महंगाई दिन भर बढ़ती जा रही है ।

सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही उन्होंने एक मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम बी डी पी ओ को सौपा और बी डी पी ओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक महीने में इन सभी योजनाओं को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे वही कांता आलङिया ने कहा कि एक महीने बाद वो आपसे दोबारा मिलेंगी अगर ये सभी योजनाएं पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी इस मौके पर उनके साथ मनीषा ,पवन जिंदल, देवेन्द्र कोर,जसपाल ,बाबु सिंह,करनैल सिंह आदि शामिल थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
