अयोध्या सेवानिवृत्ति पर बैंक स्टाफ को दी गई भावभीनी विदाई
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
अयोध्या सेवानिवृत्ति पर बैंक स्टाफ को दी गई भावभीनी विदाई 
सेवानिवृत्ति पर बैंक स्टाफ को दी गई भावभीनी विदाई। बड़ौदा यू पी बैंक की शाखा खपरैला बाजार की स्टाफ निर्मला देवी को सेवानिवृत्ति पर शाखा खपरैला बाजार तथा नजदीकी शाखाओं के स्टाफ सदस्यों, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों की तरफ से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार पांडेय ने निर्मला देवी के पति के निधन के बाद उनके जीवन में आए दुखों के पहाड़ को हटाने एवं परिवारिक सदस्यों के जीवन निर्वाह , शिक्षा, शादी कार्य को पूर्ण धैर्य के साथ निष्पादित करने पर उनकी प्रसंशा करते हुए उनके सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने स्नेह सुमन प्रदान कर उनका स्वागत किया।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041 )अयोध्या ( फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 1 अप्रैल 2022-शुक्रवार ।
सेवानिवृत्ति पर बैंक स्टाफ को दी गई भावभीनी विदाई। बड़ौदा यू पी बैंक की शाखा खपरैला बाजार की स्टाफ निर्मला देवी को सेवानिवृत्ति पर शाखा खपरैला बाजार तथा नजदीकी शाखाओं के स्टाफ सदस्यों, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों की तरफ से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार पांडेय ने निर्मला देवी के पति के निधन के बाद उनके जीवन में आए दुखों के पहाड़ को हटाने एवं परिवारिक सदस्यों के जीवन निर्वाह , शिक्षा, शादी कार्य को पूर्ण धैर्य के साथ निष्पादित करने पर उनकी प्रसंशा करते हुए उनके सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने स्नेह सुमन प्रदान कर उनका स्वागत किया। शैलेन्द्र प्रियदर्शी, शाखा प्रबंधक ने अंग वस्त्र एवं स्टाफ साथियों ने उपहार प्रदान कर अभिनन्दन किया। आदित्य सिंह, जलसिंह मीना कार्यालय सहायक, करमबीर वर्मा प्रबंधक गीता एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश वर्मा, सत्य प्रकाश सिंह, राम जन्म वर्मा, रविकांत मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, सत्य नारायण यादव, एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने निर्मला देवी के उत्तम व्यवहार एवं कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री अमित कुमार तिवारी शाखा प्रबंधक, चरावा ने किया। इस अवसर पर निर्मला देवी के पारिवारिक सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
