छलिया का भेेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया
|
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
लखीमपुर खीरी : अमरेन्द्र सिंह : (ब्यूरो रिपोर्ट )
छलिया का भेेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया
ढखेरवा के जय गुरुदेव मार्केट प्रांगण में एक अप्रैल से चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के छठे दिन बुधवार शाम श्रोताओं ने कथा व्यास श्री रश्मि किशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा प्रसंग का रसपान किया। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई श्री राधा कृष्ण और माखन चोरी आदि विभिन्न झांकियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा पेश की गई छलिया का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया झांकी काफी आकर्षक रही। कार्यक्रम में विगत दिनों की भांति बुधवार शाम भी कथा पंडाल में भारी संख्या में भक्त एकत्र होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
