पेंशनरों के बनेंगे स्मार्ट फ़ोटो आई डी कार्ड
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :मैनपुरी -अवनीश कुमार-मैनपुरी वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल ने बताया कि पेंशन, पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स को स्मार्ट फोटो आईडी कार्ड की सुविधा दी जायेगी। जिसके लिए प्रत्येक पेंशनर्स द्वारा कोषागार कायार्लय में आकर निधार्रित प्रारूप पर अपनी सूचना भरकर 02 प्रतियों में जमा करनी होगी। पेंशनर्स द्वारा अपनी स्वयं की एक एकल नवीनतम फोटो स्टाम्प साइज के प्रारूप पर चस्पा की जायेगी। कोषागार द्वारा स्मार्ट फोटो आई.डी. कार्ड उपलब्ध कराये जाने के उपरांत सम्बन्धित पेंशनर्स को वितरित किया जायेगा। उन्होने पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों से कहा है कि निधार्रित प्रारूप पर अपना विवरण भरकर जमा करें। जिससे उनके स्मार्ट फोटो आईडी कार्ड बनवायें जा सकें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
