दिनांक 14.05.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : अयोध्या : : फूलचन्द्र :: दिनांक 14.05.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 14.05.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद की अध्यक्षता में फैजाबाद दीवानी न्यायालय परिसर में किया जाना है। इसी के अनुक्रम में आज दिनांक 10.05.2022 को न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद के प्रांगण में न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद श्री भूदेव गौतम की अध्यक्षता में प्रि-ट्रायल बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सुलह समझौते हेतु चिन्हित वादों में पक्षकारों के मध्य वार्ता करायी गयी तथा वादों के निस्तारण हेतु तैयार किया गया। प्रि-ट्रायल बैठक में पूर्व जनपद न्यायाधीश श्री वीर नायक सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 14.05.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद की अध्यक्षता में फैजाबाद दीवानी न्यायालय परिसर में किया जाना है। इसी के अनुक्रम में आज दिनांक 10.05.2022 को न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद के प्रांगण में न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद श्री भूदेव गौतम की अध्यक्षता में प्रि-ट्रायल बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में सुलह समझौते हेतु चिन्हित वादों में पक्षकारों के मध्य वार्ता करायी गयी तथा वादों के निस्तारण हेतु तैयार किया गया। प्रि-ट्रायल बैठक में पूर्व जनपद न्यायाधीश श्री वीर नायक सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी न्यायपालिका के प्रति अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रि-ट्रायल बैठक में पूर्व जनपद न्यायाधीश फैजाबाद द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके।प्रि-ट्रायल बैठक में पूर्व जनपद न्यायाधीश फैजाबाद श्री वीर नायक सिंह, न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद श्री भूदेव गौतम, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री शैलेंद्र सिंह यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद श्रीमती रिचा वर्मा एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी व सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित हुए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
