नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नालायकबेटा ही निकला बाप का हत्यारा। – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

नालायकबेटा ही निकला बाप का हत्यारा।

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता -कासगंज :रामेश्वर सिंह।

घटना जनपद कासगंज के गांव नगला चीना की है। तारीख 10 मई की मध्यरात्रि को खेत की झोपड़ी में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई उसका कासगंज पुलिस ने आज बड़ा खुलासा कर दिया है मृतक की हत्या में उसका पुत्र ही हत्यारा निकला आपको बता दें कि 10 मई की रात्रि को अपने खेत की झोपड़ी में सो रहे वृद्ध कालीचरन को जमीन के विवाद में उनके ही पुत्र संतोष ने रात्रि में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और आला कत्ल कुल्हाड़ी। को एक पड़ोस के ही खेत में फेक दिया। पुलिस कप्तान श्री रोहन प्रमोद बोत्रे ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया और शक के आधार पर मृतक के पुत्र सुरेश को अपने कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी का देहांत हो चुका है इसके बावजूद मैंने दूसरी शादी कर ली है पहली पत्नी की मेरे एक पुत्री है जिसकी उम्र 11 वर्ष है जो मेरे बड़े भाई सुभाष के यहां पर रह रही है उसका पालन-पोषण मेरे बड़े भाई सुभाष व मेरे पिताजी कर रहे और आरोपी अपने पिता से बार-बार अपने हिस्से की जमीन लेने के लिए कह रहा था लेकिन पिता ने जमीन देने से इंकार कर दिया और कहा कि मैं तेरे हिस्सें की जमीन तेरी लड़की के नाम कर दूंगा इससे आरोपी बौखला गया। और उसने अपराध को अंजाम दे दिया आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

रामेश्वर सिंह जिला संवाददाता बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ जनपद कासगंज।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!