एक लाख बयालिस हजार रुपया व एक देशी तमंचा मय दो कारतूस के साथ 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता -अयोध्या :फूलचंद ।
एक लाख बयालिस हजार रुपया व एक देशी तमंचा मय दो कारतूस व एक देशी तंमचा मय एक कारतूस व घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल व गिरफ्तारी 04 नफर अभियुक्त।
अयोध्या जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में चलाया जा रहा अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही जनपद अयोध्या मय पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 07.04.2022 को स्टाम्प विक्रेता लियाकत हुसैन व मिर्जा ऐहतिशाम हुसैन की मोटर साइकिल में छोटा हाथी (पिकप) से टक्कर मारकर वादी के बैग में रखे साढे चार लाख रूपये व स्टाम्प प्रपत्र आदि को लूट करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 114/22 बनाम अज्ञात थाना रौनाही पर पंजीकृत हुआ था।

उक्त अभियोग की घटना का सफल अनावरण करते हुये आज दिनांक 14.5.2022 को मुखबिर की सूचना पर घटना कारित करने वाले अभियुक्त 1.लवकुश पुत्र राम उजागिर 2.शिवजीत यादव उर्फ जीते पुत्र राज बहादुर यादव 3.मनीष कुमार यादव पुत्र राम करन यादव, 4.सचिन यादव पुत्र जमुना प्रसाद को मुकदमा वादी से लूटी गयी सम्पत्ति का अंश (1,42,000 रू0) तथा वादी का आधार कार्ड व एक अदद पिट्ठू बैग व 07 अदद स्टाम्प प्रपत्र व अवैध शस्त्र व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटर साइकिलो के साथ सलारपुर स्थित शराब फैक्ट्री के पास से समय 6.30 AM पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लवकुश उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 38,500 रू0 व लूटा गया पिट्ठू बैग जिसमें वादी का आधार कार्ड व 07 अदद स्टाम्प पेपर तथा अभियुक्त शिवजीत उर्फ जीते के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 37,500 रू0, अभियुक्त मनीष यादव के कब्जे से 35,500 रू0, अभियुक्त सचिन यादव के कब्जे से 30,500 रूपये बरामद हुये । बरामदगी के आधार पर अभियोग धारा 394/411/120B IPC तरमीम किया गया । शस्त्र बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 147/22 धारा 3/25 A ACT बनाम लवकुश व मु0अ0सं0 148/22 धारा 3/25 A ACT बनाम शिवजीत यादव उर्फ जीते के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । प्रकाश में आये अभियुक्त विकास यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी ग्राम फत्तेपुर सरैया थाना कैंट जनपद अयोध्या मौके से फरार है । जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है
न्यूज़ रिपोर्ट ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
