बीकापुर के खंड विकास अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र वर्मा ने ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत गोवंश आश्रयो का किया औचक निरीक्षण
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता -अयोध्या :फूलचंद ।अयोध्या जिले के विकास खण्ड बीकापुर के खंड विकास अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र वर्मा ने ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत गोवंश आश्रयो का किया औचक निरीक्षण , निरीक्षण में मिली कमियों को अविलंब दूर करने का संबंधित सचिव को निर्देश दिया।
खंड विकास अधिकारी डॉ वर्मा आज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत मजरूद्दीनपुर, चौरे चंदौली एवं न्यूनापूरब गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। तीनों गो वंश आश्रय स्थलों पर गोबर चारों तरफ बिखरा देखकर ग्राम सचिवो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब गंदगी को दूर करने तथा वहां बने वर्मी कंपोस्ट गड्ढों में गोबर डालवाने का निर्देश दिया। पशुओं को हरा चारा आवश्यक रूप से मिलना चाहिए इसका भी आदेश दिया । खंड विकास अधिकारी ने बीमार पड़े पशुओं का इलाज करने हेतु अलग शेड में शिफ्ट करके का भी निर्देश दिया।


खंड विकास अधिकारी ने पशु आश्रय स्थल निरीक्षण के साथ अमृत सरोवर बनाने हेत ग्राम पंचायत रतनपुर तेदुवा, असकरणपुर, चौरे चंदौली , सहजपुर ,सोनबरसा मुस्लिमीन, मंगारी का दौड़ाकर स्थल चयन किया।
खंड विकास अधिकारी के आज आकस्मिक निरीक्षण के दौरान संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा सहायक विकास अधिकारी अवनीश शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश वर्मा, राजेश कुमार, अभिमन्यु उपस्थित रहे। न्यूज़ रिपोर्ट ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
