नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेट्रो स्टेशन का नाम डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन रखे जाने को लेकर बाबा साहब के अनुयायी सक्रिय – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मेट्रो स्टेशन का नाम डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन रखे जाने को लेकर बाबा साहब के अनुयायी सक्रिय

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता -हरिद्वार :विजय कुमार । आंबेडकर आनुयायियों का पोस्ट कार्ड अभियान शुरु:बिजलीघर में बनने वाले मेट्रो स्टेशन का नाम डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन रखे जाने को लेकर बाबा साहब के अनुयायी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने इसे लेकर पोस्ट कार्ड अभियान चालू किया है। इस अभियान की अनुवाई कर रहे युवा नेता एवं बाबा साहब अनुयायी आशीष प्रिंस ने बताया कि बिजलीघर में बाबा साहब की विशाल प्रतिमा स्थापित है। संविधान शिल्पी डॉ. वीआर आंबेडकर ने 1956 में आगरा अगवान पर यहीं पर ऐतिहासिक भाषण दिया था।

आंबेडकर आनुयायियों ने उनके नाम पर मेट्रो स्टेशन बनाए जाने को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया है। इस मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास पोस्ट कार्ड भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बाबा साहब के आनुयायियों से मांग के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लेकर पोस्ट कार्ड भेजने की अपील की है। अभियान के दौरान आशीष प्रिंस, कीमती लाल, एसबी दिनकर, नरेंद्र सोनी, राज कुमार, कमल सोनी, शारदा देवी ने लोगों के घर जाकर उनसे मांग के समर्थन में पोस्ट कार्ड भेजने की अपील की।

करतार सिंह भारतीय एडवोकेट ने कहा कि डॉ. आंबेडकर बार एसोसिएशन आगरा पंजीकृत संस्था द्वारा इस बात को रखेंगे और वकीलों के साथ चर्चा कर बड़े स्तर पर डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन की मांग उठाएंगे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!