नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मथुरा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरसाना थाना प्रभारी को किया निलंबित, शराब और रुपये मांगने का ऑडियो हुआ वायरल,पाए दोषी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मथुरा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरसाना थाना प्रभारी को किया निलंबित, शराब और रुपये मांगने का ऑडियो हुआ वायरल,पाए दोषी

😊 Please Share This News 😊

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर ने थाना बरसाना के प्रभारी मुकेश मलिक को निलंबित कर दिया है। जनसुनवाई के दौरान थाना प्रभारी बरसाना के विरुद्ध मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमे एक ऑडियो उपलब्ध कराई थी,जिसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई थी, जांच के दौरान थाना प्रभारी पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। तीन दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें बरसाना थाना प्रभारी मुकेश मलिक ने एक कैंटीन संचालक से अवैध वसूली के लिए फोन किया था। जिसमे बरसाना थाना प्रभारी शराब और पैसे की मांग केंटिन संचालक से कर रहे हैं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक से कराई थी।और बरसाना थाना प्रभारी को जांच में दोषी पाए गया।

थाना बरसाना के प्रभारी मुकेश मलिक

मथुरा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरसाना थाना प्रभारी को किया निलंबित, शराब और रुपये मांगने का ऑडियो हुआ वायरल,पाए दोषी

बरसाना के राधारानी मंदिर के पास पिछले महीने करीब 24 लाख रुपये साल पर वृंदावन निवासी चकलेश्वर सिंह ने कैंटीन ली है। जिसमे कैंटीन संचालक चकलेश्वर सिंह ने थाना प्रभारी पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। ऑडियो में धमकाते हुए बरसाना थाना प्रभारी कहते हैं कि सिपाही कुलदीप को भेज रहा हूं महंगी शराब और पैसे जल्दी दिलवा देना। शुरू में कैंटीन संचालक ने उनकी फरमाइश पूरी कर दी तो मुकेश मालिक की मांगे लगातार बढ़ती ही जा रहीं थीं।जिसपर कैंटीन संचालक ने कुछ भी न देने से मना करने पर बरसाना थाना प्रभारी ने जान से मारने तक की धमकी दे डाली थी । कैंटीन का सामान लेकर आने वाली गाड़ियों को भी नहीं जाने दिया गया। जब थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल हुआ तो जांच कार्रवाई गई, जिसमें सत्यता पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुकेश मलिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!