जटपुरा का तालाब हुआ कब्जा मुक्त बीडीओ ने मौजूद रहकर जेसीबी से कराई सफाई
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :मैनपुरी -अवनीश कुमार ।10 साल बाद जटपुरा का तालाब हुआ कब्जा मुक्त बीडीओ ने मौजूद रहकर जेसीबी से कराई सफाई
किशनी/मैनपुरी- ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ द्वारा गांव के नाले को 10 वर्ष बाद कब्जा मुक्त कराया गया। नाले पर कई लोगों ने कब्जा कर रखा था देर शाम तक नाले की खुदाई का कार्य भी कर लिया गया था।
विकास खंड की ग्राम सभा जटपुरा के भाजपा नेता राजा दुबे,पवन भदौरिया आदि द्वारा बीडीओ महेशचन्द्र त्रिपाठी से शिकायत की गई थी कि उनके गांव के बाल्मीकि तालाब से निकलने वाले नाले पर कब्जा है जिसके चलते जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ता है। वीडिओ ने रविवार को मौके पर पहुंचकर नाला की पैमाइश कराई और उस पर जेसीबी द्वारा खुदाई शुरू करा दी इस दौरान कब्जा किए हुए लोगों ने विरोध करना चाहा तो वीडीओ ने उन्हें हडका कर शांत कर दिया। देर शाम तक नाला खुदाई का घर पूर्ण होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली वीडियो महेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को तालाब एवं नाला पर कबजा मुक्त अभियान जारी रहेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
