नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीदी के देवर से चार साल तक चला प्यार, फिर शादी के बाद ले लिया तलाक – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

दीदी के देवर से चार साल तक चला प्यार, फिर शादी के बाद ले लिया तलाक

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :मुरादाबाद -नरोत्तम सिंह ।मुरादाबाद: दीदी के देवर से चार साल तक चला प्यार, फिर शादी के बाद ले लिया तलाक, जानें वजह. मुरादाबाद में एक दुल्हन ने प्रेम विवाह के बाद सुहागरात पर अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया और फिर अगले दिन उससे तलाक भी ले लिया. लोग इस बात से अचरज में हैं कि प्रेम विवाह होने के बावजूद दुल्हन ने आखिर ये कदम क्यों उठाया.मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में इन दिनों तलाक का एक हैरान कर देने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक दुल्हन ने प्रेम विवाह के बाद सुहागरात पर अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया और फिर अगले दिन उससे तलाक भी ले लिया. लोग इस बात से अचरज में हैं कि प्रेम विवाह होने के बावजूद दुल्हन ने आखिर ये कदम क्यों उठाया.

Dulhan Bani Pyar Aur fir huya talak

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद शहर में रहने वाली इस युवती का अपनी बहन के देवर के साथ चार साल तक प्रेम प्रसंग चला. लड़का सोनीपत का रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है. काम के सिलसिले में उसे अक्सर मुरादाबाद आना पड़ता था, जहां वह कई बाहर अपनी भाबी के घर पर भी ठहरा करता था. इसी दौरान उन दोनों का प्यार परवान चढ़ा.स्थानीय लोग बताते हैं कि लड़की ने अपनी दीदी के देवर से प्यार की बात अपने घरवालों को भी बता दी. उसका परिवार शुरुआत में इस शादी के लिए राजी नहीं हुआ, लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्होंने घुटने टेक दिए और उसकी शादी की बात आगे बढ़ाई. इसके बाद दोनों परिवारवालों की रज़ामंदी से हंसी-खुशी उन दोनों की शादी हो गई.हालांकि इसके अगले ही लड़की अपने मायके आ गई और फिर अपने ससुराल जाने को तैयार ही नहीं हुई. उसके परिवारवालों ने उसे समझाने की लाख कोशिशें कीं, लेकिन वह नहीं मानी और तलाक लेने पर अड़ गई. इसके साथ ही उसने ज्यादा दबाव बनाए जाने पर आत्महत्या तक करने की धमकी दे दी.इसके बाद यह मामला नारी उत्थान केंद्र तक गया, जहां काउंसलर ऋतु नारंग ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उनकी भी एक ना मानी और फिर दोनों पक्ष की रज़ामंदी से आखिरकार उनका तलाक हो गया.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!