नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रस्ट की जमीन पर शंकर जी की मठिया को हटाकर दबंग करा रहे दुकानों का निर्माण – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

ट्रस्ट की जमीन पर शंकर जी की मठिया को हटाकर दबंग करा रहे दुकानों का निर्माण

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :लखीमपुर खीरी -अमरेन्द्र सिंह ।ट्रस्ट की जमीन पर शंकर जी की मठिया को हटाकर दबंग करा रहे दुकानों का निर्माण

ओयल कस्बे में स्थित एक जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओयल ढखवा निवासी पुत्तन लाल ने 22 मई सन  1942 को एक जमीन मंदिर ट्रस्ट को पक्की लिखा पढ़ी से दान की थी।

क्षेत्र वासियों के अनुसार जिस जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है वहां पर कुछ वर्षों पूर्व शंकर जी की एक मठिया भी स्थापित थी, लेकिन दबंगों द्वारा उससे रातों-रात हटवा दिया गया। आरोप है कि संतोष पांडे पुत्र सियाराम पांडे अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रस्ट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मार्केट का निर्माण करा रहे हैं। स्थानीय निवासी नवीन कुमार समेत कई लोगों ने ट्रस्ट की जमीन पर अवैध रूप से मार्केट का निर्माण कराए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध कब्जे की शिकायत ओयल पुलिस से की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। जिस कारण अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है। पुलिस के अनुसार जमीन पर स्टे ऑर्डर ना होने के कारण निर्माण पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। योगी सरकार में जिस तरह अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चल रहा है, लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इस अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!