अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना
1 min read
|
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : लखीमपुर खीरी : अमरेन्द्र सिंह : अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग
एवं राष्ट्रीय सेवा योजना
लखीमपुर खीरी में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से बदलते परिवेश में परिवार की भूमिका एवं दायित्व विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. एस.पी. शुक्ला, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय पलिया मुख्य अतिथि एवं डॉ. मनोज मिश्रा, एसो. प्रोफेसर, बी.एड. विभाग विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल ने की। डॉ. नीलम त्रिवेदी संयोजक मिशन शक्ति विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय में अनेक ऐसे कार्यक्रम कराये जा रहे हैं, जिससे अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को लाभ हो रहा है। मुख्य अतिथि डॉ. एस.पी. शुक्ला ने संयुक्त परिवार एवं एकल परिवार पर समाजशास्त्रीय दृष्टि से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा के आधार पर परिवार की व्यवहारिक जरूरत पर बल देते हुए कहा कि संयुक्त परिवार के बच्चे जीवन के उतार-चढ़ाव में बेहतर ढंग से सामन्जस्य बनाकर आगे बढ़ते हैं। पूर्व प्राचार्य डॉ. डी.एन. मालपानी ने विचार गोष्ठी में अपने उद्बोधन में कहा कि औद्योगिक विकास के साथ ही परिवार का आकार छोटा होता जा रहा है, जो चिन्तनीय है। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आधार पर बताया कि पारिवारिक स्थानापन्न रेशियों बढ़ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप एकल परिवार की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता
करते हुए प्राचार्य प्रो. हेमन्त पाल ने कहा कि संयुक्त परिवार का आज भी महत्व है। युवा संयुक्त परिवार के महत्व को समझें और पारिवारिक मूल्य एवं रिश्तों की समझ के साथ आगे बढ़ें। विचार गोष्ठी का संयोजन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति पंत ने किया तथा सफल संचालन एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. सुभाष चन्द्रा ने किया। विचार गोष्ठी में महाविद्यालय के छात्रा अरीबा खान, आदर्श वर्मा, शिखा दीक्षित, खुशी वर्मा, तेजस्वी मिश्रा व अंशिका बाजपेई नें एकल परिवार और
संयुक्त परिवार विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने-अपने विचार रखें।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. आर.पी.एस. तोमर, डॉ. एस. के. पाण्डेय, डॉ. इष्ट विभु, डॉ. आकाश वार्ष्णेय, श्री विजय प्रताप सिंह, श्री मोहम्मद आमिर, श्री देशराज व श्री बृजेश शुक्ला सहित छात्र/छात्रायें व महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
